Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता युवा मोर्चा, विधार्थी परिषद, वि0वि0 एवं महाविधालय से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक

Posted on 26 March 2014 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा, विधार्थी परिषद, वि0वि0 एवं महाविधालय से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आहूत की गयी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। उन्होने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह को अटल की विरासत लखनऊ से भारी मतों से जिताने की अपील की। युवाओं से आवहान करते हुए कहा कि डेढ़ महीने का समय पार्टी को देते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों विचारों एवं उसके द्वारा किये गये विकास कार्यो को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक को प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी सम्बोधित किया।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने 26 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में एयरपोर्ट पहुंचने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष विनोद तिवारी अप्पू ने किया। कार्यक्रम में भाजयुमों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल मिश्र, जितेन्द्र सिंह, साकेत सिंह, आशुतोष राय, प्रदेश मंत्री सोनू सिंह, राकेश त्रिपाठी, विक्रम सिंह आदि पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in