Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 को निष्पक्ष एवं शानित पूर्वक मतदान कराने के उददेश्य से फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा चलाये गये

Posted on 26 March 2014 by admin

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 को निष्पक्ष एवं शानित पूर्वक मतदान कराने के उददेश्य से फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा चलाये गये अभियान में आज 111 असलहें, 115 कारतूस बरामद किये गये। पुलिस मुख्यालय लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 1956 असलहें, 3776 कारतूस, 719 किलो विस्फोटक के साथ 162 बम बरामद किये गये हंै। आयकर विभाग द्वारा अब तक कुल 4.65 करोड़ रूपये जब्त किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शांति पूर्वक मतदान सम्पन्न कराने के उददेश्य से आबकारी, आयकर एवं पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के तहत आज 3450 लीटर मदिरा जब्त की गर्इ जिसमें 3222 लीटर देशी, 175 लीटर विदेशी मदिरा तथा 53 लीटर बीयर जब्त की गयी। इस प्रकार अब तक कुल 1,40,609 लीटर मदिरा जब्त की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in