Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 में जिस प्रकार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सत्ताधारी दल के इशारे पर कार्य कर रहे हैं उससे प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।

Posted on 26 March 2014 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि मीडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी जिस तरह सत्ताधारी दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उपद्रव फैलाकर भय फैलाया जा रहा हैं और पुलिस का मूकदर्शक बनी हुर्इ है। उससे यह साफ होता है कि लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल प्रशासनिक मशीनरी का दुरूपयोग करने पर उतारू है।
प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा सत्ताधारी दल के दबाव में कार्य कर रहे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायतें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को मिली है जिन्हें चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया गया है किन्तु अभी तक कोर्इ भी कार्यवाही नहीं हुर्इ है।
श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री और नामित मंत्री जिस प्रकार आदर्श चुनाव आचार संहिता की धजिजयां उड़ा रहे हैं उसे चुनाव आयेाग को गंभीरतापूर्वक लेते हुए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
श्री सिंह ने चुनाव आयोग से मांग की है कि सत्ताधारी दल के पक्ष में कार्य करने वाले पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की चुनाव आयोग को जो सूची कांग्रेस पार्टी द्वारा सौंपी गयी है उन अधिकारियोंकर्मचारियों का तत्काल अन्यत्र स्थानान्तरण करे ताकि प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in