Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री मुलायम सिंह यादव के प्रति निष्ठा जताते हुए आज नगर पंचायत रेवती बांसडीह बलिया के चेयरमैन श्री अजय शंकर पाण्डेय

Posted on 25 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री मुलायम सिंह यादव के प्रति निष्ठा जताते हुए आज नगर पंचायत रेवती बांसडीह बलिया के चेयरमैन श्री अजय शंकर पाण्डेय उर्फ कनक पाण्डेय बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। बीसलपुर पीलीभीत के पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री सुरेन्द्र प्रताप गंगवार उर्फ मुन्ना बाबू ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उम्मीद है कि इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
सर्वधर्म डेरा बंदा नवाज सहारनपुर ने भी आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव से भेंट कर समाजवादी पार्टी को अपने समर्थन का वचन दिया।
इस मौके पर वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, कारागार मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोविन्द चौधरी तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in