Categorized | लखनऊ.

घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता- लालजी टण्डन।

Posted on 25 March 2014 by admin

लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन ने आज महानगर के कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर लोगों से श्री राजनाथ सिंह को भारी मतों से जिताने का निवेदन, आग्रह, अनुरोध करने को कहा। सभी कार्यकर्ता अपने को राजनाथ सिंह समझ कर काम में जुट जाये। श्री टण्डन ने आज पार्टी मुख्यालय पर आयोजित महानगर की बड़ी बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के ऊपर देश की जिम्मेदारी है। वो अपना उतना समय नही दे पायेंगे। अत: हमें ही चुनाव की सारी जिम्मेदारी लेनी होगी। कार्यकर्ता सैनिक की भांति होता है। लक्ष्य बड़ी जीत का होना चाहिए। महापौर डा0 दिनेश शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा मुकाबला किसी से नही है। चुनाव एक तरफा है। हम रिकार्ड मतों से जीतेंगे। वोटर अधिक से अधिक संख्या में बने इस अभियान में जुटे। सांसद लालजी टण्डन महापौर दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से 26 मार्च को भारी संख्या में हवार्इ अडडे पहुंचने की बात कहीं। दोनों नेताओं ने कहा कि प्रथम आगमन ऐतिहासिक होना चाहिए। 27 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी निराला नगर में सायं 4 बजे महानगर के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। 28 को शहर भर के विभिन्न संगठनों से मिलेंगे।
बैठक को प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विधासागर, सुरेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, संगठन मंत्री पूर्व विधायक जय प्रकाश चतुर्वेदी, लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संयुक्ता भाटिया, राष्ट्रीय सहसंयोजक नरेन्द्र सिंह राणा, विरेन्द्र तिवारी, महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नु, मुकेश शर्मा, अतुल दीक्षित, अंजनी श्रीवास्तव, नानकचन्द लखवानी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, राजेश कटियार, अभय सेठ, अमित पुरी, दीवाकर सेठ, रमेश कपूर बाबा , उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, आनन्द द्विवेदी व अशोक तिवारी तथा सभी सभासद व पदाधिकारी उपसिथत रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in