Categorized | लखनऊ.

स्थापना दिवस(6 अप्रैल) को श्री नरेन्द्र मोदी स्क्रीन के द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे-डा0 मनोज मिश्र।

Posted on 25 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (06 अप्रैल) को पार्टी Þविजय संकल्प दिवसÞ के रूप में मनायेगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बताया कि पार्टी सभी पोलिंग बूथों पर Þविजय संकल्प दिवसÞ का आयोजन अपने स्थापना दिवस पर करेगी। उन्होंने बताया कि 06 अप्रैल की शाम को बूथ प्रमुख अपने सहयोगियों और क्षेत्र के मतदाताओं के साथ एक सार्वजनिक स्थल पर बैठक करेंगे जहां प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार श्री नरेन्द्र मोदी जी वीडियों आडियों माध्यम से उन्हे सम्बोधित करेंगे।
डा0 मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं का न केवल जनता से सम्पर्क होगा बलिक बूथ संरचना का अवलोकन भी होगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम पोलिंग बूथों पर केनिद्रत कर के किये जायेंगे। कार्यकर्ता एक बूथ पर कम से कम 25-30 मतदाताओं से सम्पर्क कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में बतायेंगे तथा कम से कम 50-60 घरों में जाकर भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील भी करेंगे।
डा0 मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी होगी। महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी होगी तथा महिला कार्यकर्ता एकत्र होकर महिला मतदाताओं के हाथ में कमल के फूल की मेंहदी लगायेगी। पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल प्रचारित करेंगी।
उन्होने बताया कि शाम 06 पार्टी के सभी कार्यकर्ता Þकमल विजय पद यात्राÞ अपने-अपने बूथों पर निकालेंगे तथा क्षेत्र की जनता से संवाद स्थापित करेंगे। डा0 मिश्र ने कहा कि इस कार्यक्रम से प्रदेश की जनता से पार्टी के कार्यकर्ताओं का संवाद स्थापित होगा तथा चुनाव में पार्टी को बढ़त मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in