Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी में विभिन्न दलों के प्रतिषिठत नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है।

Posted on 25 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी में विभिन्न दलों के प्रतिषिठत नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। आज कुवर विक्रमजीत सिंह, चेयरमैन नगर पंचायत, मनकापुर ने अपने तमाम साथियों के साथ कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कर्इ गांव प्रधान, बीडीसी सदस्य बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में आए हैं।
इनके अतिरिक्त पूर्व सासद कैसरगंज श्री रानावीर सिंह के सुपुत्र विशेश्वरगंज, बहराइच के ब्लाक प्रमुख श्री राना अगम सिंह, जरवल के मो0 अनीस राइनी तथा इंटक के प्रदेश सचिव श्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उक्त नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उम्मीद जतार्इ है कि इन नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनावो में मजबूती मिलेेगी।
इस मौके पर कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी तथा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती नंदिता शुक्ला एवं विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री राम बहादुर सिंह भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in