Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. के चार कैम्पस पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित

Posted on 25 March 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कल के चार कैम्पसों को पर्यावरण संवर्धन के अतुलनीय प्रयास एवं अपने छात्रों  को छात्रों को प्रेरित करने हेतु राज्य स्तरीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनिदरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस को पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ विधालय हेतु सम्मानित किया गया जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस), सी.एम0.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) एवं सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (तृतीय कैम्पस) को पर्यावरण संवर्धन के उनके ‘सराहनीय प्रयास हेतु सम्मानित किया गया। इसके अलावा सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अभिनव श्रीवास्तव को राज्य स्तरीय ‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार फार यंग लीडर फार चेन्ज पुरस्कार से नवाजा गया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इन पुरस्कारों को अर्जित कर पूरा सी.एम.एस. परिवार अत्यन्त गौरवानिवत है। पर्यावरण मित्र पुरस्कार सेन्टर फार इन्वायर्नमेन्ट एजुकेशन, मिनिस्ट्री आफ इन्वायर्नमेन्ट एण्ड फारेस्ट एवं आर्सेलर मित्तल, इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया जाने वाले प्रतिषिठत पुरस्कार है जो कि खासतौर पर विधालयों को छात्रों एवं युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु प्रदान किया जाता है।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि जल, ऊर्जा व पर्यावरण जैसे विषयों पर लोगों के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन बहुत जरूरी है। आज यह सोचने का विषय है कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं और इनका इस्तेमान बहुत ही विवेकपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि सामाजिक जागरूकता के प्रयासों में सी.एम.एस. सदैव ही अग्रणी रहा है एवं सी.एम.एस. छात्र पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं प्रतियोगिताओं में विधालय के छात्र बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्रों ने पढ़ार्इ में सर्वोच्च कीर्तिमान बनाने के साथ ही साथ सामाजिक जागरूकता की भी अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in