Categorized | लखनऊ.

चुनाव आयोग के आंकड़ो ने की कुण्डा में बूथ कैपचरिंग की पुषिट: दूषित निर्वाचन निरस्त कर पुनर्मतदान की तिथि घोषित की जाय : 24 मार्च तक पुनर्मतदान का निर्णय न होने पर 25 मार्च को मा0 उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने का निर्णय :

Posted on 25 March 2014 by admin

विधान परिषद स्नातक निर्वाचन, लखनऊ खण्ड के प्रत्याषी इं0 ओम प्रकाष पाण्डेय ने कुण्डा तहसील के चारो मतदान केन्द्रो यथा कुण्डा, कालाकांकर, बाबागंज व बिहार में बूथ कैप्चरिंग की खबरों की पुषिट, निर्वाचन के उपरान्त निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आकड़ो से होती है। उक्त चारों बूथों में लगभग 90: मतदान हुआ है।
बूथ कैप्चरिंग की सूचना मतदान के दौरान ही दोपहर 2.30 बजे निर्वाचन आयोग सहित रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला प्रषासन को लिखित में दी गयी थी, परन्तु निर्वाचन आयोग द्वारा अबतक पुनर्मतदान का निर्णय न लिया जाना दुखद है। इस दिषा में आज भी स्मारक पत्र सम्पूर्ण विवरण के साथ निर्वाचन आयोग सहित सम्बनिधत अधिकारियों को भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि जहां पूरे प्रदेष में मतदान का औसत 45 प्रतिषत था वहीं कुण्डा तहसील के चार मतदान केन्द्रों का औसत प्रतिषत 90 के आस-पास रहा, इस प्रकार स्पष्ट हो रहा है कि वहां पर 45 प्रतिषत से अधिक मतपत्रों को बल पूर्वक मतपेटी में डालगया है। इसकी पुषिट स्थानीय नागरिकों से बातचीत के आधार पर की गयी है तथा अनौपचारिक रूप से मतदान कर्मियो ने भी इसकी पुष्टी की हैं।
उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी श्री उमेष सिन्हा से माँग की है कि उपरोक्त मतदान केन्द्रों की वीडियो रिकार्डिंग सार्वजनिक की जाये तथा दोषी व्यकितयों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये जिससे भविष्य में इसकी पुनरावृतित न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि चुनाव आयोग को यह लगता है कि मतदान प्रतिषत में बढ़ोत्तरी अधिकारियों के महान प्रयासो के कारण है तो भी उनकों वीडियो रिकार्डिंग सार्वजनिक करनी चाहिये जिससे कुण्डा के महान प्रयासों का लाभ पूरा देष उठा सके। कुण्डा तहसील में मतदान प्रतिषत का यह उच्च स्तर मतदान की विष्वसनीयता को संदिग्ध करता है, इन परिसिथतियों में लोकतंत्र की रक्षा के लिए पुनर्मतदान का निर्णय लेने से ही आम मतदाताओं में निर्वाचन आयोग एवं प्रषासन पर विष्वास कायम रह पायेगा अन्यथा प्रषासन की भूमिका संदेहास्पद हो जायेगी।
इं0 पाण्डेय एवं इलेक्षन एजेण्ट इ0 अख्तर अली फारूकी ने निर्वाचन आयोग से पुन: माँग की कि कुण्डा तहसील के मतदान केन्द्रों पर हुये जबरन कब्जे की घटना पर आयोग गम्भीरता दिखाते हुए, दूषित निर्वाचन निरस्त कर 24 मार्च तक पुन: मतदान तिथि घोषित करें अन्यथा 25 मार्च को न्यायालय मे याचिका करने के अतिरिक्त अन्य कोर्इ विकल्प शेष नही रह जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in