Categorized | लखनऊ.

सैफर्इ (इटावा) राठौर साहू समाज का भला सिर्फ समाजवादी पार्टी की सरकार मे हुआ है।

Posted on 25 March 2014 by admin

सैफर्इ (इटावा) राठौर साहू समाज का भला सिर्फ समाजवादी पार्टी की सरकार मे हुआ है। उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार ने राठौर समाज के नेताओे को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाकर सम्मान दिया है वही पिछली सपा सरकार में मुलायम सिंह यादव ने राठौर समाज के नेताओ को राज्य सभा मे भेजकर राठौर साहू समाज को देश मे पहचान बनायी है।
यह वात दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जय किशन साहू ने सैफर्इ क्षेत्र के ग्राम उझियानी मे आयोजित होली मिलन समारोह मे 20 जिलो के राठौर साहू समाज के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कही। उन्होने कहा कि किसी भी सरकार ने राठौर साहू समाज की पीढा को नही समझा। राठौर साहू तेली समाज की किसी भी पार्टी ने कोर्इ सम्मान नही दिया लेकिन सपा मुखिया ने इस समाज के लोगो के दुख दर्द को समझा और समाज की मदद के लिये राठौर समाज के नेताओ को राज्यसभा मे भेजा और मंत्री बनाया।
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व पूर्व विधायक सुभाष चन्द्र यादव ने कहा कि गत दो वर्ष में सपा सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण उत्थान व विकास के लिये एतिहासिक कार्य किये है। किसानो के 50 हजार तक का कर्ज माफ के साथ ही सिंचार्इ मुफ्त की गयी किसानो को मुफ्त सिंचार्इ, किसानों का कर्जा माफी, Ñषक दुर्घटना बीमा योजना को बढाकर  5 गुना यानी 5 लाख कर देना, 18 हजार करोड रूपये किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान आदि है। अल्पसंख्यको की बेटियों को ”हमारी बेटी-उसका कल योजना में 30-30 हजार की सहायता, कबि्रस्तानों की चाहरदीबार बनाने आदि कार्य है। उ. प्र. सरकार पढार्इ मुफ्त, दवार्इ मुफ्त की योजना चला रही है। सपा सरकार की विभिन्न योजनाओं यथा- कन्या विधाधन, बेरोजगारी भत्ता, छात्रों को लैपटाप, एम्बूलैंस सेवा, वूमैन पावर लाइन आदि योजनाओं में इतने बडे 20 करोड आबादी वाले प्रदेश में लोगों के जीवन में उन्नति हो रही है। आगरा मण्डल अध्यक्ष व होली मिलन समारोह के आयोजक चौधरी करन सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है आजादी के बाद जितना विकास अव तक नही हुआ उतना अकेले सपा सरकार ने कर दिया है।
राठौर साहू सामाजिक परिवर्तन सभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ साहू राजवीर सिंह साहू कासगंज, अभिलाष राठौर चेयरमेन कुरावली, राजेन्द्र यादव ब्लाक प्रमुख बरनाहल ने सपा सरकार की उपलबिधयो पर जोर दिया। इस अवसर पर फिल्म गीत गायक शैलेन्द्र राठौर व उनके ग्रुप ने होली गीत गाकर मनोरंजन किया।
समारोह मे अंकित राठौर मैनपुरी, कन्हैयालाल राठौर पीलीभीत, रूपलाल बरेली, विजय साहू बदाऊ, शम्भूनाथ साहू, बैजनाथ गुप्ता, महाराजगंज, एस0 के0 गुप्ता गोरखपुर, राहुल फैजावाद, निर्मला साहू लखनऊ, राजू राठौर कानपुर, सर्वेस राठौर कन्नौज, फूलसिहं राठौर जालौन, रामानन्द राठौर इटावा, अंकित राठौर मैनपुरी, अजय राठौर फिरोजावाद, नरेन्द्र राठौर आगरा, रंजीत राठौर मथुरा, रामकिशुन राठौर दिल्ली, राजवीर सिंह साहू, मौजूद रहे।
फोटो न0 -
1 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये आगरा मण्डल अध्यक्ष चौधरी करन सिंह राठौर
2- कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये आगरा मण्डल अध्यक्ष चौधरी करन सिंह राठौर
5- कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये आगरा मण्डल अध्यक्ष चौधरी करन सिंह राठौर
6- समारोह को सम्बोधित करते हुये दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुभाष चन्द्र यादव
7- समारोह को सम्बोधित करते हुये दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुभाष चन्द्र यादव
8- समारोह मे मौजूद राठौर साहू तेली समाज के लोग

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in