Categorized | लखनऊ.

अवनींद्र ने चुनाव में झोंकी पूरी ताकत -उन्होंने अपनी जीत सुनिशिचत बतार्इ है

Posted on 22 March 2014 by admin

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुरार्इ गुट के प्रत्याशी अवनीन्द्र पांडेय ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत  झोंक दी है। उन्होंने और उनके समर्थकों ने शुक्रवार को लखनऊ के सभी विधालयों का दौरा किया और शिक्षकों से मुलाकात कर वोट देने की अपील की।
श्री पांडेय ने बताया कि संपर्क के दौरान उन्हें शिक्षकों का भारी समर्थन मिला। शिक्षकों ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया कि वह उन्हें वोट देकर सदन तक पहुंचाएंगे। जिससे उनकी आवाज बुलंद हो सके और उनकी समस्याओं का समय के भीतर निराकरण हो सके। श्री पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की लड़ार्इ सदन और सदन के बाहर प्रभावी तरीके से लडेंगे। नर्इ पेंशन नीति को समाप्त कराकर पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराएंगे। तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण होगा और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी कर्मठता को देखते हुए शिक्षक बहुत खुश हैं। शिक्षकों का उन्हें प्यार और आर्शिवाद मिल रहा है। जिससे उन्होंने अपनी जीत सुनिशिचत बतार्इ है।
महात्माबुद्ध इंटर कालेज अलीगंज रामशंकर बाजपेयी, सरस्वती विधा मंदिर निराला नगर ज्ञानेन्द्र व समस्त आचार्य गण, डीएवी इंटर कालेज सरस्वती विधा मंदिर सेक्टर 2 अलीगंज, सत्यनरायण इंटर कालेज निगोहां, काशीश्वर इंटर कालेज मोहनलालगंज, नवजीवन इंटर कालेज मोहन लालगंज, मालती नारायण इंटर कालेज नवीन पबिलक हार्इस्कूल, रेलवे आयर सेकेन्ड्री स्कूल, जय नारायण इंटर कालेज, बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कालेज, ब्वाय एंड गल्र्स इंटर कालेज, ब्वाज एंग्लो बंगाली कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज, महिला इंटर कालेज, अमीनाबाद इंटर कालेज, हनुमान प्रसाद रस्तोगी गल्र्स इंटर कालेज, आलमबाग इंटर कालेज आदि कालेजोें में जाकर बसंत कुमार सिंह, मनोज मिश्रा, जय जयराम उपाध्याय, एएन उपाध्याय, सुधीर पांडेय, आरएस मिश्रा, जीएच मिश्रा से मिले।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in