Categorized | लखनऊ.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को साधू-संतों ने विजयी होने का दिया आर्शीवाद।

Posted on 22 March 2014 by admin

शुक्रवार की दोपहर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी श्री राजनाथ सिंह का आवास साधुओं की भीड़ से भरा रहा। प्रदेश भर से ब्राहम्ण समाज काशी विधापीठ गुरूकुल आश्रम के वरिष्ठ साधू जनों ने श्री राजनाथ सिंह को विजयश्री का आर्शीवाद दिया साथ ही भाजपा की केन्द्र में सरकार बनाने के लिए निरंतर हवन पूजन का संकल्प लिया।
साधुजनों का नेतृत्व कर रहे पंडित अमित शास्त्री ने बताया कि प्रदेश भर के सभी साधू संत अपने अपने जिले में वार्ड स्तर पर भाजपा का प्रचार करेंगी और हर वार्ड में हवन पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ताकि केन्द्र में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बने।
पं0 विशाल शुक्ला, आचार्य संभू, पं0 किशोर त्रिपाठी, श्री कृष्ण नाथ पं0 बि्रज नारायण, पं0 दीनानाथ ने मंत्रोंचारण कर सभी साधुओं को श्री राजनाथ सिंह जी को लखनऊ से भारी मतों से विजय बनाने और भाजपा को विजयश्री दिलाने के एि निरंतर यज्ञ करने का और अनवरत पूजा करने का संकल्प दिलया।
श्री राजनाथ सिंह जी की तरफ से उनके पुत्र और भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने सभी साधू संतों का स्वागत किया और आर्शीवाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि साधू संतों के इस आर्शीवाद को लेकर हम आगे चुनाव में उतर रहे है और हमें निशिचत ही सफलता मिलेगी। उन्होने कहा कि साधू संतों के इस संकल्प की वो सराहना करते है और भाजपा केन्द्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर साधू संतों के संकल्प को पूर्ण करेंगी।
इस मौके पर भाजपा के कर्इ वरिष्ठ नेता और भारी संख्याा में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2025
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in