Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा इलाहाबाद के

Posted on 22 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा इलाहाबाद के जिला उपाध्यक्ष विमल पाण्डेय की हत्या के लिए समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। डा0 चन्द्र मोहन ने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े आपराधिक तत्व सरकार के संरक्षण में चुनावी माहौल में भय व आतंक फैलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहें है। इलाहाबाद में युवा नेता की दिनदहाड़े हत्या इसका ताजा उदाहरण है। पुलिस की मौजूदगी में हुर्इ हत्या से चुनावी माहौल पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
डा0 मोहन ने कहा कि चुनाव आयोग घटना को संज्ञान ले व अपराधियों पर कार्यवाही में शिथिलता बरतने वाले व सरकार के इशारे पर कार्य कर रहे अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही करें।
हत्या के बाद मुआवजे के लिए प्रदर्शन कर रहे परिजनों पर लाठीचार्ज व भाजपार्इयों पर मुकदमा दर्ज करना प्रशासन के पक्षपात पूर्ण रवैये की कहानी बयां कर रहा है। जबकि आरोपी सरकार के संरक्षण में खुले घूम रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in