Categorized | लखनऊ.

लखनउ स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी जयति श्रीवास्तव द्वारा

Posted on 22 March 2014 by admin

आज दिनांक 21-03-2014 को एलोरा होटेल लाल बाग में आयोजित पे्रस वार्ता में श्री श्री रविशंकर की आर्ट आफ लिविंग सामाजिक संस्था से जुडी लखनउ स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी जयति श्रीवास्तव ने मीडिया के माध्यम से मतदाताओ से धनबल, बाहुबल एवं शौकिया राजनीति की भावना से चुनाव लडने वालो के विरोध में मत देने का अनुरोध किया।
जयति श्रीवास्तव ने प्रदेश की राजनीति में बढ रहे आपराधिक तत्वो एवं चुनाव में हो रहे धन प्रयोग की ओर इंगित करते हुये कहा कि यह प्रबुद्धजनो का चुनाव होता है, ऐसे में यह आवश्यक है कि राजनीति के  आपराधीकरण एवं व्यवसायीकरण के विरुद्ध प्रबुद्ध समाज एक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
जयति श्रीवास्तव ने बढ रही बेरोजगारी की समस्या की ओर  इंगित करते हुये कहा कि सरकार का काम रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जयति श्रीवास्तव ने शिक्षा पद्धति में बदलाव लाने एवं तकनीकि -रोजगार परक शिक्षा पद्धति लाने का विषय विधायिका में उठाने का भरोसा दिलाया।
राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निर्वहन हेतू तत्पर  नये बने युवा मतदाताओ से जयति श्रीवास्तव ने स्वक्ष्छ राजनीति की स्थापना हेतू स्वक्ष्छ छवि के प्रत्याशी का सहयोग एवं चुनाव करने का निवेदन किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in