Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने प्रख्यात लेखक एवं पत्रकार सरदार खुशवंत सिंह तथा उदर्ू साहित्य के विद्वान प्रो0 महमूद इलाही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं।

Posted on 21 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने प्रख्यात लेखक एवं पत्रकार सरदार खुशवंत सिंह तथा उदर्ू साहित्य के विद्वान प्रो0 महमूद इलाही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं।
श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सरदार खुशवंत सिंह अपने स्वतंत्र और बेबाक लेखन के लिए याद किए जाएगें। उन्होने सिख धर्म का प्रामाणिक इतिहास लिखकर अपने गम्भीर अध्ययन और शोध का परिचय दिया। साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान भी अविस्मरणीय है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्षमुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरदार खुशवंत सिंह का पत्रकारिता, साहित्य एवं इतिहास के क्षेत्र में किए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होनें संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सरदार खुशवंत सिंह के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुर्इ है।
श्री मुलायम सिंह यादव एवं श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश उदर्ू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 महमूद इलाही के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि उन्होने उदर्ू भाषा और साहित्य की जो सेवाएं की हैं, उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in