Categorized | लखनऊ.

अन्तर्राष्ट्रीय गणित ओलमिपयाड में सी.एम.एस. छात्रों को 8 स्वर्ण, 6 रजत व 6 कांस्य पदक

Posted on 21 March 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस के 20 मेधावी छात्रों ने सिल्वर जोन फाउण्डेशन, नर्इ दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित छठे अन्तर्राष्ट्रीय मैथमेटिक्स ओलमिपयाड में 8 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक व 6 कांस्य पदक अर्जित कर विधालय का नाम विश्व पटल पर गौरवानिवत किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के अनेक विधालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने अपने मेधात्व व गणित ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 20 पदक अर्जित कर एक नया इतिहास सृजित किया है। स्वर्ण पदक अर्जित करने वाले 8 मेधावी छात्रों में सत्यम कुमार, शगुन मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, प्रणय पाण्डेय, गुरलीन कौर, नैशा खान, उदभव मिश्रा एव सार्थक श्रीवास्तव शामिल हैं जबकि आदित्य यादव, अभिषेक गुप्ता, कार्तिक, हिमांशु, आयुष मित्तल एवं आंचल तिवारी ने रजत पदक तथा तूलिका तिवारी, विजय मिश्रा, मयंक, दावर, भाव्या श्रीवास्तव एवं अनिमेख पाण्डेय ने कांस्य पदक अर्जित किया। ओलमिपयाड के आयोजकों ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों की प्रतिभा व अंग्रेजी ज्ञान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मैडल, प्रशसित पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया।
श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृषिटकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उददेश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनामी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए सर्वाधिक 32 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएें आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विधालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in