Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने श्री खुशवन्त सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 21 March 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जाने-माने पत्रकार, लेखक एवं इतिहासकार श्री खुशवन्त सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। वे 99 वर्ष के थे।
आज यहां जारी अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री खुशवन्त सिंह ने सिख धर्म के इतिहास लेखन में जिस प्रामाणिकता का परिचय दिया है वह उनके गम्भीर लेखन एवं विशद अध्ययन का परिचायक है। उनके द्वारा लिखे गए कर्इ बेहतरीन उपन्यास साहित्य जगत की अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता से कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनार्इ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सिंह द्वारा पत्रकारिता, साहित्य एवं इतिहास के क्षेत्र में किए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री खुशवन्त सिंह के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुर्इ है। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in