Categorized | लखनऊ.

”लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डा0 राय को विजयी बनाने के लिये समर्थकों ने पकड़ा जोर”

Posted on 21 March 2014 by admin

लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उ0प्र0मा0शि0सं0 के अधिÑत प्रत्याशी एवं संगठन के प्रदेशीय मंत्रीप्रवक्ता डा0 महेन्द्र नाथ राय को 23 मार्च को होने वाले विधान परिषद के चुनाव में पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने के लिए उनके समर्थकों ने कमर कस ली है।
डा0 राय ने एक विज्ञपित के माध्यम से बताया कि यदि मुझे इस चुनाव में मूल्यांकन बहिष्कार की भाँति शिक्षक समाज कास्नेह, आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त हुआ तो शिक्षक समाज को मैं आश्वस्त करता हूँ कि संगठन की 15 सूत्री मांगों का शासनादेश जब तक पारित न करा लिया तब तक न तो मैं चैन की नींद लूगाँ न ही शिक्षक विरोधी लोगों को ही चैन से सोने दूगाँ।
डा0 राय के अनुसार प्रदेश में लाखों वित्तविहीन शिक्षकों को न्याय दिलाना, 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित कराने तथा राजकीय कर्मचारियों की भाँति समस्त शिक्षक समाज को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, समस्त सरप्लस शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन भुगतान, अधतन तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण करनाजैसी समस्त शिक्षक समस्याओं से निजात दिलाना ही मेरा लक्ष्य है, साथ ही मदरसा शिक्षकों की सेवा नियमावली व वेतन वितरण अधिनियम प्राप्त कराना भी मेरे संघर्ष का लक्ष्य रहेगा। जिसके लिये वृद्ध,बुजर्ुग लोगों का आशीर्वाद व स्नेह एवं युवा, उत्साही, संघर्षशील एवं ओजस्वी वाणी के धनी शिक्षक साथियों के माध्यम से ही बड़ा आंदोलन किया जा सकता हैे।असहाय, लाचार, बेबस एवं वयोवृद्ध सेना के साथ कोर्इ बड़ा आंदोलनकर उपलबिध प्राप्त करना सम्भव नहीं है।
डा0 राय ने बताया कि उनको विजयी बनाने के लिये जनपद लखनऊ में शिक्षक समर्थकों की 10 टीमें बनाकर पूरे जोश व मनोबल एवं संभ्रात आचरण के साथ शिक्षकों से जनसम्पर्क किया जा रहा है। प्रचारकों ने आज मुख्यत: मोहनलागंज, मलिहाबाद बी0के0टी0 के समस्त विधालया,ें केन्द्रीय विधालयों, राजकीय पालिटेकिनक, राजकीय इंटर कालेजों में सम्मानित शिक्षक साथियों से सम्पर्क कर मतपत्र पर डा0 महेन्द्र नाथ राय के नाम के आगे 1 लिखकर विजयी बनाने की अपील की। टीमों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार श्रीवास्तव, जिलामंत्री डा0 सुशील त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय, आर0एस0 विश्वकर्मा, सुमन्त राय, रविप्रकाश राय, मनोज श्रीवास्तव, मो0 बदरूज्जमा सिद्दीकी, मदरसा टीचर्स एसोशिएशन के प्रा0मंत्री मो0 अबदुल्ला बुखारी, महामंत्री वहीदुल्ला खाँ सर्इदी, इन्द्रजीत सिंह, आशुतोष गौतम, डा0 बी0एल0 शास्त्री, सुरेश कुमार, सोमेश कुमार, डा0 नित्य प्रकाश, तृपित वर्मा, सुधा गुप्ता, सरोज त्रिपाठी, डा0 सुमन दुबे, मीना वर्मा, मीरा मेहरोत्रा, प्रभात सिंह, डा0 विनोद, अनिल प्रताप सिंह, विनय पांडेय, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तेजनारायण पांडेय, शिक्षक नेता पिताम्बर भटट, शेषनाथ मिश्र, एम0एल0 तिवारी, आदि समिमलित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in