Categorized | लखनऊ.

चौफटका में होली मिलन सम्पन्न

Posted on 20 March 2014 by admin

छत्रपति शिवाजी महाराज जनकल्याण समिति चकनिरातुल इलाहाबाद के तत्वावधान में डी.डी. विश्वकर्मा स्कूल चौराहे पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगो ने भाग लेकर आपस में अबीर गुलाल लगाकर गले मिले व होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भार्इचारा व एकता का परिचय दिया । तत्पश्चात होली गीत संगीत के कार्यक्रम शुरू हुए व विचारों की होली चली जिसकी अध्यक्षता श्री राम नाथ शर्मा संचालन श्री विनोद कुमार सिंह ने की मुख्य अतिथि के तौर पर संस्था के संरक्षक श्री श्याम सुन्दर सिहं पटेल रहे। जिन्होंने अपने वक्तव्य मेें कहा कि होली पर्व पर मै आप सब को हार्दिक शुभ कामनाएं देता हूँ तथा याद दिलाता हूँ कि यह पर्व हर वर्ष हमारे जीवन के साल भर के किये अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब कराता है और हमें बुरार्इयों को होली में जलाकर जीवन में अच्छार्इयों का संचार करना होली सिखाती है। इसीलिए इस पर्व को बुराइयों पर अच्छाइयेां की जीत कहा जाता है होली की कहानी भक्त प्रहलाद से उनकी भगवान राम की भकित व आसुरी प्रवृत्ति वाले हृण्यकश्यप से शुरू होती हैं जिसमें इनकी बहन होलिका भक्त प्रहलाद को अपनी गोद में बैठाकर अगिन मंें जलाना चाहती थी लेकिन वह स्वयं जल गयी भक्त प्रहलाद को आच तक नहीं आयी इससे स्पष्ट है कि हमेशा धर्म की जय होती है यानि असत्य पर सत्य की अधर्म पर धर्म की विजय ही होली है इसलिए हम सबको इन्सानियत के भाव बनाकर आपसी सौहार्द प्रेम भार्इचारा के साथ खुशहाली का जीवन यापन करना चाहिए तथा हमेशा धर्म पर चलकर प्रभू को याद करना चाहिए यही होली हमें संदेश देती है। इस अवसर पर लोगों ने सामूहिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किये जिसमें होली आर्इ रे आर्इ ………………………, रंग बरसे भीगे चुनर वाली …………., गीत व भजन से लोगों को मनमुग्ध किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री राजनाथ शर्मा, श्री श्याम सुन्दर सिंह पटेल, अशोक कुमार, विनोद कुमार सिंह, अमर नाथ सिह सुधा निधि , भानू प्रताप सिंह, बुद्धसेन, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, श्याम लाल प्रेम प्रकाश, सोमेश्वर, भइयाराम, देवनाथ शर्मा, नरेन्द्र कुमार शुक्ला, रमाकान्त पाण्डेय, कैलाश नाथ, रामू सिंह, शिव जी आदि सैकड़ो लोगों सपरिवार बच्चों के साथ शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in