Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेता एंव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रख्यात शिक्षाविद डा मुरली मनोहर जोशी जी को

Posted on 20 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेता एंव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रख्यात शिक्षाविद डा मुरली मनोहर जोशी जी को भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड के द्वारा कानपुर नगर लोकसभा से भा.ज.पा ़.प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद से कानपुर महानगर के भा.ज.पा कार्यकर्ताओ व आम जनमानस मे हर्ष की लहर दौड गयी है। दिनांक 21-3-2014 को माननीय डाŒ मुरली मनोहर जोशी के कानपुर महानगर आगमन का समाचार आते ही महानगर के कार्यकर्ता व प्रबुद्वजन उनके स्वागत के लिए बेताब एंव आतुर है। चारो तरफ कानपुर महानगर मे प्रत्याशी बनने के उपरान्त प्रथम आगमन पर उनके ऐतिहासिक स्वागत की तैयारिया चल रही हैं।
डाŒ मुरली मनोहर जोशी जी के स्वागत कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज भा.ज.पा कार्यालय नवीन मार्केट, पर दोपहर 3:00 बजे भा.ज.पा के वरिष्ठ नेताओ, जिलापदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एंव मण्डल महामंत्रियो की एक बृहद बैठक हुयी। बैठक की अध्यक्षता भा.ज.पा महानगर अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने की एंंव बैठक का संचालन भा.ज.पा महानगर महामंत्री श्री भूपेन्द्र त्रिपाठी जी ने किया। बैठक मे विषय रखते हुये जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने कहा कि सर्वप्रथम मै कानपुर महानगर की तरफ से माननीय राष्ट्रीय नेतृत्व को बहुत-बहुत बधार्इ देता हूँ कि नेतृत्व ने हमे माननीय डाŒ मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठतम नेता को कानपुर महानगर से पार्टी प्रत्याशी के रूपमे दिया है। श्री मैथानी ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास मे कानपुर नगर से किसी भी दल से इतने बडे राजनैतिक कद का प्रत्याशी कभी भी चुनाव नही लडा। श्री मैथानी ने कहा कि आगामी 21 मार्च को दोपहर 3:00 बजे जाजमऊ गंगा पुल पर अपने लोकप्रिय नेता डाŒ जोशी का भव्य ंएव ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा। स्वागत के उपरान्त गंगा पुल से काफिला जूलूस के रूप मे फूलबाग से बडा चौराहा होते हुये शिक्षक पार्क नवीन मार्केट, पर एक जनसभा के रूप मे परिवर्तित हो जायेगा। इस सभा मे माननीय मुरलीमनोहर जोशी कानपुर के भा.ज.पा कार्यकर्ताओ व जनमानस को प्रत्याशी बनने के उपरान्त अपना प्रथम सम्बोधन देगे।
स्वागत कार्यक्रम की तैयारी के लिए महानगर के प्रत्येक विधानसभा प्रभारी व मण्डल अध्यक्ष से संख्या व चौपहिया, दोपहिया, वाहनो का वृत निवेदन लिया गया। वृत निवेदन के उपरान्त महानगर अध्यक्ष श्री मैथानी ने सभी विधानसभा प्रभारी व मण्डल प्रभारियो को तैयारी के लिए मानीटरिंग के लिए निर्देश दिये।
बैठक मे प्रमुख रूप से सर्वश्री सत्यदेव पचौरी, बालचन्द्र मिश्रा, रवीन्द्र पाटनी, मणिकान्त जैन, हनुमान मिश्रा, भूपेन्द्र त्रिपाठी, सुनील बजाज, चिन्ता सिंह चन्देल, राकेश तिवारी, सत्येन्द्र पाण्डेय, सुरेश अवस्थी, रघुराज सरन गुप्ता, अनीता गुप्ता, निर्मला मिश्रा, दीपक सिंह, अनीता त्रिपाठी, प्रीती शुक्ला, रंजीता पाठक, किरन पाण्डेय, सरोज सिंह, पूनम द्विवेदी, फैसल सिददीकी, अनिल दीक्षत, नीरज दीक्षित, सुनील नारंग, अनुपम मिश्रा, विजय मिश्रा, राजू गुप्ता, सुरेश बाजपेयी, रामू मिश्रा, मुकुन्द स्वरूप मिश्रा, सुधीर गुप्ता, अमित बाथम, मंजीत ंिसह सोनी, मलखान ंिसह, अविनाश पाण्डेय, अरविन्द सिंह, चन्द्रमणि चौबे, आशुतोष त्रिपाठी आदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in