Categorized | लखनऊ.

1106 अवैध असलहे, 2603 कारतूस, 189 किलो विस्फोस्टक सामग्री के साथ 106 बम बरामद।

Posted on 20 March 2014 by admin

प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 को निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक मतदान कराने के उददेश्य से आबकारी, आयकर एवं पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के तहत आज 10 लाख रूपये जब्त किये गये।
यह जानकारी आज यहा मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने देते हुए बताया कि अवैध शराब के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत आज कुल 10365 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शांति पूर्वक मतदान कराने तथा कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने हेतु पुलिस स्क्वाड द्वारा चलाये गये अभियान के तहत अब तक 1106 अवैध असलहे, 2603 कारतूस, 189 किलो विस्फोटक के साथ 106 बम बरामद किये गये। उन्हाेंने बताया कि फलाइंग स्क्वाड द्वारा अब तक  2.22 करोड़ रूपये तथा 1,09,536 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in