Categorized | लखनऊ.

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 के प्रथम चरण में 16 एवं दूसरे चरण में 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र किये दाखिल

Posted on 20 March 2014 by admin

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 के तहत उत्तर प्रदेश में कुल 6 चरणों में चुनाव सम्पन्न होगा। प्रथम चरण हेतु नामांकन पत्र 22 मार्च तक तथा दूसरे चरण हेतू नामांकन पत्र 26 मार्च तक दाखिल किये जा सकेंगे। प्रथम चरण का मतदान आगामी 10 अप्रैल तथा दूसरे चरण का मतदान 17 अप्रैल 2014 को सम्पन्न होगा।
यह जानकारी देते हुये आज यहा मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने बताया कि प्रथम चरण हेतु आज 8 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-1 सहारनपुर से आप पार्टी के प्रत्याशी श्री योगेश कुमार, राष्ट्रीय उलेमा काउनिसल के प्रत्याशी श्री राशिद खान, निर्वाचन क्षेत्र संख्या-3 मुजफ्फरनगर से बहुजन समाज पार्टी से श्री कादिर राणा एवं निर्दलीय उम्मीदवार श्री गुफरान अहमद तथा निर्वाचन क्षेत्र-10 मेरठ से श्री मुकेश कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी प्रकार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-12 गाजियाबाद से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री मुकुल उपाध्याय, निर्वाचन क्षेत्र-13 गौतमबुद्ध नगर से श्रीमती सुमिति निर्दलीय तथा निर्वाचन क्षेत्र-14 बुलन्दशहर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री कमलेश ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। प्रथम चरण हेतु अब तक कुल 16 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है
श्री सिन्हा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 के दूसरे चरण के पहले दिन, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-7 रामपुर से इंडियन यूनियन मुसिलम लीग के प्रत्याशी श्री शिफात अली खा एवं निर्वाचन क्षेत्र-25 बरेली से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री उमेश गौतम द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। उन्होेंने बताया कि दूसरे चरण हेतु नामांकन पत्र 26 मार्च तक दाखिल किये जा सकेंगे व 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जाच तथा 29 मार्च 2014 तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in