Categorized | लखनऊ.

5-विक्रमादित्य मार्ग और 5-कालीदास मार्ग पर आज चारों तरफ होली का रंग छाया रहा।

Posted on 19 March 2014 by admin

5-विक्रमादित्य मार्ग और 5-कालीदास मार्ग पर आज चारों तरफ होली का रंग छाया रहा। नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मिलने और उन्हें बधार्इ देने के लिए आज प्रात: से ही लोगों का तांता लगा रहा। इनमें अधिकारी, पत्रकार, विधायक, सांसद, पार्टी के नेता पदाधिकारी तो थे ही समाज के विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधि भी शामिल थे। षहर के मुसिलम उलेमा और दानिशवर भी बड़ी संख्या में नेताजी और मुख्यमंत्री से मिलने पहुचे।
5-विक्रमादित्य मार्ग पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव से मिलने आए उलेमाओं ने कहा कि इस बार लोकसभा के चुनावों में मुसिलमो का एकजुट वोट समाजवादी पार्टी को ही मिलेगा। नेताजी हर कठिन घड़ी में उनके साथ रहे हैं तो मुसलमान भी उनका साथ किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगा। नेताजी से मौलाना तनवीर अब्बास, मौ0 मशरकैन, मौ0 इकबाल कादरी, मौ0 सर्इदुल हसन, कारी रजीजुददीन, हाफिज आदिल नदवी, हाफिज इब्राहीम, हाफिज अकबर, कारी अब्दुल बकी आदि मिले। बाद में उलेमाओं के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात की और उन्हें फिरकापरस्त ताकतों की खिलाफत में साथ देने का यकीन दिलाया।
आज श्री मुलायम सिंह यादव से सिंधी समाज का भी एक प्रतिनिधिमण्डल श्री अशोक अंशवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी सिंधी सभा के नेतृत्व में मिला और उन्हें अपने सहयोग एवं समर्थन का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री हितेश तेजवानी, अतुल राजपाल, चंदन तेजवानी, जगदीश बजाज, प्रेमकृपलानी आदि शामिल थे।
आज मुख्यमंत्री निवास एवं नेताजी के निवास पर मिलकर होली की शुभकामनाएं देनेवालों में प्रमुख थे सर्वश्री अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, मनोज पाण्डेय, विजय मिश्र (मंत्रीगण) श्रीमती सुशील सरोज, सासद, विधायक चन्द्रा रावत, इंदल रावत, उदयराज यादव, मो0 एबाद, गंगादीन यादव (रिटा0 आर्इएएस), जगदीश गांधी, संस्थापक सिटी मांटेसरी स्कूल जरीना उस्मानी, अध्यक्ष महिला आयेाग, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, सी0के0 पाण्डेय, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, अनिल पाण्डेय, पूर्व विधायक, राजेन्द्र यादव पूर्व विधायक, डा0 सुरभि शुक्ला, श्रीमती माला द्विवेदी, मो0 शाहिद, पवन यादव, जय सिंह जयंत, आशीष सिंह, रजिया नवाज, राजेन्द्र सिंह राजा, इजहारूल हक, नानकदीन भुर्जी, ताराचन्द्र, नसरीन फातिमा आदि के नाम उल्लेखनीय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in