Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी, संसदीय बोर्ड की मोहर के उपरान्त पार्टी के द्वारा जबसे भा.ज.पा के वरिष्ठतम नेता माननीय

Posted on 19 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी, संसदीय बोर्ड की मोहर के उपरान्त पार्टी के द्वारा जबसे भा.ज.पा के वरिष्ठतम नेता माननीय डाŒ मुरली मनोहर जोशी जी को कानपुर नगर से पार्टी का अधिकृत लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया गया हैं। उसी समय से पूरे महानगर मे पार्टी कार्यकर्ता एंव आमजनमानस अति उत्साहित है एंव वेसब्री से अपने लोकप्रिय नेता के महानगर आगमन का इन्तजार कर रहा हैं। आज कानपुर नगर लोकसभा चुनाव के संयोजक श्री मणिकान्त जैन ने बताया कि डाŒ मुरली मनोहर जोशी जी का नगर मे आगमन आगामी 21 मार्च 2014 को दोपहर 3:00 बजे जाजमऊ गंगा पुल पर होगा। जहाँ पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। भा.ज.पा कानपुर महानगर अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने कहा कि कल दिनांक 19-3-2014 को कानपुर नगर लोकसभा के प्रमुख पदाधिकारियो की बैठक बुलायी गयी हैं, जिसमे कार्यक्रम की रूप रेखा को अनितम रूप दिया जायेगा।
यह जानकारी भा.ज.पा महानगर प्रवक्ता सत्येन्द्र पाण्डेय ने दीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in