Categorized | लखनऊ.

सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो 90.4 मेगाहर्टज द्वारा ‘संवारें धरा, निखारें पर्यावरण का शुभारम्भ

Posted on 19 March 2014 by admin

सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो 90.4 मेगाहटर्ज पर एक नये कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है। पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता अपने कम्युनिटी के श्रोताओं के बीच प्रसारित करने के उददेश्य से सी.एम.एस. रेडियो ने सजीव फोनइन रेडियो कार्यक्रम ”संवारे धरा निखारें पर्यावरण का आज शुभारम्भ किया। पर्यावरण संरक्षण के उददेश्य से आरम्भ किये गये कार्यक्रम में आज पर्यावरण निदेशालय निदेशक श्री ओ0पी0 वर्मा ने सी.एम.एस. रेडियो के स्टूडियो में कार्यक्रम ”संवारें धरा निखारे पर्यावरण में पर्यावरण से सम्बनिधत पहलुओं पर विचार विमर्श किया। इस कार्यक्रम की शुरूवात पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्तर प्रदेश में कम्युनिटी रेडियो के क्षेत्र में सी.एम.एस. रेडियो द्वारा की गयी एक पहल है, जिसको कम्युनिटी के लोगों के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी माना जा रहा है। इस अवसर पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक-प्रबन्धक डा0 जगदीश गांधी ने सी.एम.एस. रेडियो की पूरी टीम को पर्यावरण पर आधारित रेडियो कार्यक्रम शुरू करने के लिए बहुत-बहुत बधार्इ दी।
सी.एम.एस. रेडियो के कार्यक्रम ”संवारे धरा निखारे पर्यावरण के आज के कार्यक्रम में पर्यावरण निदेशालय के निदेशक श्री ओ0पी0 वर्मा ने प्रदूषण फैलाने वाले कारणों और उनकी रोक पर विस्तृत चर्चा की। सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो के प्रोग्राम संयोजक आर.के. सिंह ने कार्यक्रम ”संवारे धरा निखारे पर्यावरण के बारे में बताया कि इस कार्यक्रम का उददेश्य कम्युनिटी के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हर मंगलवार सुबह 9 से 10 बजे तक सी.एम.एस. गोमती नगर स्टूडियो से 90.4 मेगाहटर्ज पर होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in