Categorized | लखनऊ.

राजनाथ सिंह के प्रत्याशी बनाये जाने पर खुशी की लहर

Posted on 18 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की कर्म स्थली लखनऊ संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक डा. शादाब आलम ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हम सभी बुनकर एवं कामगार खासकर अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा के साथ है। डा. शादाब आलम ने अपने समुदाय एवं लखनऊ की जनता की तरफ से पूर्ण विश्वास एवं आस्था व्यक्त करते हुये कहा कि राजनाथ सिंह को जिताना ही मकसद नहीं है बलिक रिकार्ड मतों से जीत दिलाने का लक्ष्य है।
अब अल्पसंख्यक समुदाय का सभी पार्टियों से मोह भंग हो गया है अब अल्पसंख्ययक देश की खुशहाली और तरक्की के लिए भाजपा के साथ है। इस मौके पर मिठार्इ बांटकर खुशी का इजहार किया गया जिसमें मुख्य रूप से असलम परवेज, मोहम्मत नदीम, नबीउल हसन, मो. अफजल, इमरान, शमशेर गाजीपुरी, अर्पित पाण्डेय, राकेश विश्वकर्मा, अनिल लाल उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in