Categorized | लखनऊ.

आबकारी विभाग द्वारा 12 मार्च को 949 छापे डाले गये तथा 8035 ब0ली0 अवैध शराब बरामद

Posted on 18 March 2014 by admin

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2014 के दृषिटगत आबकारी विभाग द्वारा मदिरा के अवैध निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान गत दिवस 949 छापे मारे गये तथा 8035 ब0ली0 अवैध शराब बरामद की गयी, 383 अभियोग पंजीकृत किये गये तथा 210 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जनपद मथुरा में 02 कुख्यात अपराधी पकड़े गये, एक मारूती वैगन आर में 25 पेटी अवैध देशी शराब (हरियाणा राज्य की बिक्री हेतु) जब्त की गयी तथा 02 अभियुक्त योगेश पुत्र अमीचन्द निवासी- फरीदाबाद, हरियाणा एवं राजेन्द्र सिंह पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी- मथुरा गिरफ्तार किये गये। इसके अतिरिक्त आयशर कैन्टर वाहन में 700 पेटी अवैध विदेशी शराब (अरुणांचल प्रदेश की बिक्री हेतु) जब्त की गयी तथा 03 अभियुक्त क्रमश: सोनवीर पुत्र चन्दन सिंह निवासी, फिरोजाबाद, सुरेश चन्द्र पुत्र कृष्ण कुमार निवासी हिसार हरियाणा एवं जयवीर पुत्र चन्दर सिंह निवासी, हिसार हरियाणा को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 606372 एवं आर्इ0पी0सी0 120 बी0 एवं 420 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in