Categorized | लखनऊ.

घोटाले सपा, बसपा और कांगे्रस का न्यूनतम साझा कार्यक्रम- डा0 मनोज मिश्र।

Posted on 18 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार द्वारा मनरेगा घोटाले की सी0बी0आर्इ0 जांच विरोधी याचिका पर सरकार को जबर्दश्त तरीके से घेरा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने मा0 सर्वोच्य न्यायालय द्वारा याचिका को खारिज करने का स्वागत किया है। उन्होंने सपा सरकार से पूछा कि राज्य की सपा सरकार मनरेगा घोटाले की सी0बी0आर्इ0 जांच क्यों नही चाहती? आखिर सरकार को किस बात का डर है? सच बात तो यह है कि घोटाले सपा, बसपा और कांगे्रस का न्यूनतम साझा कार्यक्रम है।
पार्टी प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव के समय बसपा के भ्रष्टाचार और घोटालों पर सपा नेताओं ने जांच कराकर मायावती जी और उनके मंत्रियों को जेल भेजने की बात कही थी। अब सपा सरकार बसपा के घोटाले पर पर्दा डाल रही है और घोटाले बाजों को संरक्षण दे रही है। मनरेगा घोटाले की जांच अभी मात्र 7 जिलों में हो रही है। सपा सरकार पूरे प्रदेश में इस घोटाले की जांच की बात क्यों नही कर रही है? मनरेगा घोटाले की जड़े बहुत गहरी है। गरीबों के लिए बनी स्कीम के भ्रष्टाचार में सपा, बसपा और कांगे्रस की साझेदारी है।
डा0 मिश्र ने कहा कि सपा सरकार के दो वर्षो के शासनकाल में बसपा द्वारा किये घोटालों पर कोर्इ गम्भीर कार्यवाही न होना सपा और बसपा की मिली भगत का जीवन्त प्रमाण है। पिछले सपा, बसपा और अब सपा के लगभग 12 वर्षो के शासन काल में प्रदेश में सिर्फ भ्रष्टाचार, जातिवाद, भार्इ-भतीजावाद और बदइन्तजामी का राज रहा है। आम जनता के लिए बनार्इ गर्इ कल्याण कारी योजनाओं की लूट खसोट की गर्इ और आपस में बन्दरबाट किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में इन दलों से बदला लेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in