Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा

Posted on 18 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि 2 वर्षों में प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ा है सरकारी खजाने की लूट बन्द हुयी है और सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिला है। तथा विधान सभा चुनावों में किये गये अधिकाश वादे पूरे किये गये है।
प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर आज कैसरबाग बस स्टैन्ड चौराहे  पर आयोजित विशाल सभा में सपा विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि हमारी बेटी उसका कल तथा कन्या विधा धन योजना में कन्याओं को अनुदान, 15 लाख युवक-युवतियों का लैपटाप बाटने तथा बेरोजगारो को नौकरी या बेरोजगारी भत्ता देने का काम हुआ है।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि लखनऊ शहर मेंं 20 हजार करोड़ की मेट्रो रेल परियोजना, अन्तर्राष्ट्रीय कि्रकेट स्टेडियम, जनेश्वर मिश्र पार्क, तथा लखनऊ में आर्इ.टी.सिटी एवं जय प्रकाश नरायन केन्द्र तथा कैंसर अस्पताल बनने जैसी महत्वकाक्षी योजनाओं पर काम शुरू हो गया है।
सपा विधायक श्री मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समस्त मरीजों की भर्ती का शुल्क माफ कर दिया, खून की जांच तथा एक्स रे फ्री कर दिया 108 तथा 102 फ्री एम्बूलेन्स सेवा शुरू की गयी जिससे 20 लाख लोग समस से अस्पताल पहुचें जिससे उनकी जान बच गयी।
श्री मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना शुरू की है, जिससे असहाय, बेसहारा गरीब लोगों को 500 रू0 पेंशन मिलेगी तथा लखनऊ में चक गजरिया में 5 लाख लीटर दुग्ध क्षमता की डेरी तथा समग्र विकास योजना के अन्तर्गत सड़के, फुटपाथ एवं नालिया बनार्इ जायेगी।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि जोन एक में हमने 48 सड़कों तथा जोन-2 में जिन 38 सड़कों का शिलान्यास किया था उस पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है तथा कैसरबाग से सिंचार्इ विभाग तक बड़ी पाइप लाइन डालकर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है, तथा घनी अबादी के बीच सभी नालों को ढकने का कार्य शुरू हो रहा है।
सभा को श्री रविदास मेहरोत्रा के अतिरिक्त मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष श्री राज कुमार सोनकर, उपाध्यक्ष श्री मुकेश राजपूत, श्री तौसीफ अंसारी सचिव, श्री अजय सिंह, महामंत्री श्री अजमत सिददीकी, उपाध्यक्ष सिब्लू, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, सचिव सुभाष शुक्ला आदि ने सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in