Categorized | लखनऊ.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारम्भ

Posted on 12 March 2014 by admin

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने आज यहाँ फैजाबाद रोड सिथत बी0बी0डी0 विश्वविधालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक किया जाये जिससे चुनाव में सभी की भागीदारी बढ़ सके। उन्होंने कहा कि निवार्चन आयोग द्वारा नियमित मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका लाभ उठाते हुए जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में न हों वे फार्म-6 भरकर अपना नाम शामिल करा सकते हैं।
इस अवसर पर बी0बी0डी0 विश्वविधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। श्री सिन्हा ने इस अवसर पर मतदाताओं को नये रंगीन वोटर आर्इ0डी0 कार्ड वितरित किये।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजेन्द्र पाणिडयन तथा कुलपति बी0बी0डी0 विश्वविधालय सहित गणमान्य व्यकित एवं विश्वविधालय के छात्र-छात्राएं उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in