Categorized | लखनऊ.

मलीन बसितयों में खुले तीन नये सिलार्इ प्रशिक्षण केन्द्र

Posted on 12 March 2014 by admin

महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने के अभियान को गति देते हुए लायन्स सेवा संस्थान ने आज दो मलीन बसितयों समेत तीन नये स्थानों पर सिलार्इ प्रशिक्षण केन्द्र खोले। वरिष्ठ समाजसेविका एवं राज्य समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य श्रीमती बिन्दू बोरा ने अंशु अग्रवाल व वीना अग्रवाल के साथ जानकीपुरम के सिकन्दरपुर, फैजुल्लागंज के बसन्त विहार तथा मोहिबुल्लापुर में अलग-अलग फीता काटकर केन्द्रों का शुभारम्भ किया।
श्रीमती बोरा ने बालिकाओं को भविष्य की बुनियाद बताते हुए कहा कि इन्हें शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाने की भी आवश्यकता है जिससे कि वे प्रतिकूल सिथतियों का भी बहादुरी से मुकाबला कर सकें। उन्होंने कहा कि समाज में बराबरी का दर्जा हासिल होने के बावजूद महिलाओं की सिथति में व्यापक सुधार होना शेष है और यह सुधार जन सहयोग के बिना सरकार भी नहीं कर सकती। इसके लिए सरकारी मशीनरी के अलावा समाजसेवियों व स्वयंसेवी संगठनों को भी आगे आना होगा।
संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि शुभारम्भ के अवसर पर मलीन बस्ती सिकन्दरपुर में केन्द्र संचालिका सुनीता यादव के साथ कमला आशमी, पूनम, माधुरी, सावित्री, सीमा, मलीन बस्ती मोहिबुल्लापुर में केन्द्र संचालिका ममता पाल के साथ ज्योति अवस्थी, किरन, पूनम, सरोजनी, विधा तथा बसन्त विहार में केन्द्र संचालिका हुमा खान के साथ प्रीति, पूजा, रोहिणी, सोनी, अर्चना, सविता के अलावा क्षेत्रीय महिलाएं और युवतियां उपसिथत रहीं। उन्होंने बताया कि सिलार्इ केन्द्र खुलने से उन परिवारों में खुशी है जो चाहकर भी अपने घर की महिलाओं तथा बचिचयों को सिलार्इ नहीं सिखा पा रहे थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in