Categorized | आगरा

आचार संहिता अनुपालन के लिए वीडियो अवलोकन टीम का गठन

Posted on 12 March 2014 by admin

जिला निर्वाचन अधिकारीजिला मजिस्ट्रेट मनीषा त्रिघाटिया ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2014 में आदर्श आचार संहिता का पूर्णत: अनुपालन सुनिशिचत कराने हेतु वीडियो निगरानी टीमों से प्राप्त सी.डी. तथा क्यू शीट के अवलोकन व परीक्षण हेतु वीडियो अवलोकन टीम का गठन किया है । इस टीम में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र वार तीन-तीन अधिकारियोंकर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। आगरा लोक सभा क्षेत्र के लिए चारों विधान सभाओं तथा फतेहपुर सीकरी लोक सभा क्षेत्र के लिए पांचो विधान सभाओं में अधिकारियोंकर्मचारियों की नियुकित की गर्इ है।
उन्होंने बताया कि गठित टीमें प्रतिदिन प्राप्त सीडी तथा क्यू शीट को देखेगी। क्यू शीट में अंकित विवरण का मिलान सीडी में वीडियोग्राफी किये गये विवरण से इस टीम द्वारा किया जायेगा तथा सीडी अवलोकन के पश्चात अपनी रिपोर्ट लेखा टीम तथा सहा0 व्यय प्रेक्षक को प्रस्तुत करेगी उक्त वीडियों अवलोकन टीम तत्काल प्रभाव से अपना कार्य प्रारम्भ करेगी।
वीडियो अवलोकन टीम मीडिया के चैनलों पर चुनाव प्रचार संबंधी दिखाये गये विज्ञापनोंंखवरों का नियमित अवलोकन किया जायेगा और इन चैनलों पर हुए चुनाव प्रचार संबंधी खवरों के सम्बन्ध में पूर्ण विवरण नियमित रूप से अंकित किया जायेगा तथा इसकी एक-एक प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी, रिर्टनिंग आफीसर एवं सहायक व्यय प्रेक्षक को नियमित रूप से उपलब्ध कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in