Categorized | लखनऊ.

अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन और अधिक बेहतर कराने हेतु अधिक से अधिक खेल समिमलित कराए जाएं : जावेद उस्मानी

Posted on 10 March 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से आपस में सामंजस्य एवं मेल-मिलाप में वृद्धि होती है। उन्होेंने कहा कि हर संवर्ग का अधिकारी अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में व्यस्त रहने के कारण अन्य संवर्ग के अधिकारियों से मेल-मिलाप बहुत ही कम हो पाता है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को लाभानिवत करने हेतु आवश्यक है कि समस्त संवर्ग के अधिकारीगण आपस में अधिक से अधिक सामंजस्य एवं मेल-मिलाप स्थापित करें। यह ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से ही सम्भव है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन और अधिक बेहतर कराने हेतु प्रयास किए जाएं तथा अधिक से अधिक खेल समिमलित कराए जाएं, ताकि अधिकारी अपनी रूचि के अनुसार खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकें।
मुख्य सचिव आज सी0एस0आर्इ0 कैम्पस में अखिल भारतीय स्पोर्टस मीट के द्वितीय खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर विजयी खिलाडि़यों को पुरस्कृत करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आर्इ0एफ0एस0, आर्इ0पी0एस0 एवं आर्इ0ए0एस0 संवर्ग के अधिकारियों का एक साथ चयन किया जाता है, परन्तु कैडर आवंटित होने के बाद सम्बनिधत अधिकारी अपने शासकीय दायित्वों में व्यस्त हो जाता है, जिसके कारण आपस में मेल-मिलाप बहुत ही कम हो पाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन से वरिष्ठ अधिकारियों में आपस में मेल-जोल बढ़ेगा तथा कार्य में गति आएगी।
कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री ए0एल0 बनर्जी, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ आर्इ0ए0एस0, आर्इ0पी0एस0 एवं आर्इ0एफ0एस0 संवर्ग के अधिकारीगण उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in