Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने त्रुटिपूर्ण विभागीय आंकड़े देने एवं वित्तीय अनियमित्ता करने पर आबकारी विभाग के 03 अधिकारियों को तात्कालिक प्रभाव से निलमिबत करने के निर्देश दिए

Posted on 10 March 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने त्रुटिपूर्ण विभागीय आंकड़े देने एवं वित्तीय अनियमित्ता करने पर आबकारी विभाग के 03 अधिकारियों को तात्कालिक प्रभाव से निलमिबत कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। इन अधिकारियों में तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी कानपुर नगर श्री विनोद कुमार, तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी आगरा श्री एस.पी. सिंह तथा तत्कालीन आबकारी निरीक्षक कानपुर नगर, सेक्टर-3 श्री मुबारक अली शामिल हैं।
यह जानकारी देते हुए शासन के प्रवक्ता ने बताया कि तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारीसहायक आबकारी आयुक्त जनपद कानपुर नगर श्री विनोद कुमार एवं तत्कालीन आबकारी निरीक्षक कानपुर नगर, सेक्टर-3, सम्प्रति सहायक आबकारी आयुक्त टाक्स फोर्स मुख्यालय श्री मुबारक अली को वास्तविक से लगभग 33 प्रतिशत अधिक आंकड़े प्रस्तुत करने पर निलमिबत कर दिया गया है। इसी प्रकार तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारीसहायक आबकारी आयुक्त जनपद आगरा, सम्प्रति सहायक आबकारी आयुक्त एस.एस.एफ. गोण्डा को भी त्रुटिपूर्ण आंकड़े भेजने के आरोप में निलमिबत किया गया है। प्रथम दृष्टया पाया गया कि इन अधिकारियों द्वारा वर्ष 2011-12 में विदेशी मदिरा एवं बीयर के उपभोग के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर गम्भीर वित्तीय अनियमित्ता की गर्इ। इन अधिकारियों को निलमिबत करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in