Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 आर्इ0ए0एस0 (रिटायर्ड) आफीसर्स एसोसिएसन की वार्षिक बैठक

Posted on 10 March 2014 by admin

खत कबूतर किस तरह ले जाय बामेयार पर, पर कतरने को लगी है कैंचियां दिवार पर
उ0प्र0 आर्इ0ए0एस0 (रिटायर्ड) आफीसर्स एसोसिएसन की वार्षिक बैठक सिविल सर्विसेज राजभवन कालोनी लखनऊ में हुर्इ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि डा0 योगेश प्रवीन ने भाग लिया। डा0 प्रवीन ने बैठक को सम्बोधित करते हुए लखनऊ को तहजीब का शहर बताया तथा यहां की गंगा-जमुनी तहजीब में ऊँच-नीच का भेदभाव नही बलिक कहा कि इसमें इन्सानियत का सबसे खिला हुआ रंग दिखता है। उन्होंने लखनऊ एवं अवध की सभ्यता, संस्कृति, इतिहास एवं रहन-सहन का वर्णन शेयरो-शायरी से किया। उन्होने यहां की आन-बान की जुबान का उल्लेख करते हुए कहा कि हजरत विन प्यारे, आज लखनपुर सूना और बताया कि लखनऊ शहर लक्ष्मण जी ने बसाया। उन्होंने लखनऊ शहर एवं शायरी विषय पर अपनी प्रस्तुति दी।
डा0 प्रवीन ने बताया कि लखनऊ ने हिन्दी की पहली कहानी रानी केतकी की कहानी को सैयद इंशा अल्ला खाँ ने लाल बारादरी में लिखी। उन्होंने कहा कि लखनऊ को सवांरने में शेखजादों, राजपूतों, शर्की, मुगलों, नवाबों तथा अंग्रजों के साथ आज सभी का योगदान है तथा यहां की जिन्दगी में सादगी, दर्द, सुहानापन, विनम्रता एवं उदारता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के शेरो-सुखन में पुरूष वर्ग के साथ यहां की सित्रयों का भी बहुमूल्य योगदान रहा है।
आर्इ0ए0एस0 (रिटायर्ड) एसोसिएसन के अध्यक्ष श्री आर0डी0 सोनकर ने कहा कि डा0 प्रवीन लखनऊ एवं अवध के इतिहास एवं संस्कृति के साथ कर्इ भाषाओं के जानकार हंै। डा0 शम्भुनाथ, श्री एन0एम0 मजूमदार तथा एम0 सुब्रमण्यम ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने विचार रखते हुए एसोसिएसन को सम्बोधित किया। इस अवसर पर डा0 योगेश प्रवीन की लखनऊ की शायरी जहान की ज़ुबान पर तथा प्रख्यात रूसी विचारक एवं लेखक मैकिसम गोर्की की जीवन कथा पर आधारित महेन्द्रचन्द्र राय की हरसिंगार तले साधना पुस्तक का विमोचन किया गया।
उ0प्र0 के आर्इ0ए0एस0, आर्इ0पी0एस0 व आर्इ0एफ0एस0 अधिकारी दो दिन होने वाले विभिन्न स्पोर्ट मीट में हिस्सा ले रहें हैं। जिसमें लान टेनिस, टेबिल टेनिस, गोल्फ, स्क्वैश, शतरंज, विलियडर्स, बैडमिंटन, एवं कैरम आदि खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएसन की बैठक में श्री वी0एन0 चन्ना, श्री आर0सी0 त्रिपाठी, श्री अजीत के0 दास, श्री जयशंकर मिश्रा, श्री डी0 दुबे, श्री आनन्द स्वरूप वर्मा, श्री अनीस अन्सारी, श्रीमती अलकनन्दा चन्द्रा, श्रीमती दीपश्री मोहन, डा0 एम0ए0ए0 खान, श्रीमती आरती सिंह, श्री डी0सी0 मिश्रा, श्री जे0के0 सिंघल तथा श्री हरीश चन्द्रा उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in