Categorized | लखनऊ.

महिला उत्पीड़न को रोकने का होगा हर संभव प्रयास

Posted on 10 March 2014 by admin

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी की अध्यक्षता में 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य महिला आयोग के सभागार में महिला विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने एवं उनकी सुरक्षा की दिशा में ठोस कदम उठाये जाने पर विस्तार से चर्चा हुर्इ।
यह जानकारी उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव श्रीमती अनीता वर्मा सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोग के उपसिथत समस्त पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महिलाओं की रक्षा का शपथ लिया गया। उन्होंने बताया कि शपथ में समाज में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न को पूरी समर्थ के साथ रोकने का प्रयास करना, बेटा-बेटी में कोर्इ भेदभाव न करना, बेटियों को शिक्षा एवं समाज के सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करना तथा महिलाओं के आत्म सम्मान की रक्षा की शुरूआत अपने घरों से करते हुए सभी बालकों को जागरूक करना आदि बातें समाहित है। उन्होंने बताया कि इस शपथ के क्रम में आयोग द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी प्रारम्भ किया गया।
आयोजित परिचर्चा में आयोग की उपाध्यक्ष सुश्री सुमन यादव, सदस्य श्रीमती अशोक पाण्डेय, श्रीमती माला द्विवेदी, श्रीमती डा0 श्वेता सिंह, श्रीमती शीला सिंह, श्रीमती अर्चना राठौर, श्रीमती रूकइया बानो, श्रीमती डा0 विनीता सिंह उत्तम, श्रीमती डा0 बेनजीर तथा श्रीमती मिनाक्षी ब्यास ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in