Categorized | लखनऊ.

डा0 बाजपेयी ने उ0प्र0 परिवहन निगम के तीन डिपों के संविदाकर्मियों की हड़ताल पर जाने से लखनऊवासियों को हो रही कठिनार्इयों पर

Posted on 08 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने सुभारती विश्व विधायल मेरठ में कश्मीरी छात्रों द्वारा Þपाकिस्तान जिन्दाबादÞ के नारे लगाने वाले छात्रों पर कायम राष्ट्रद्रोह के मुकदमें को प्रदेश सरकार के हस्तक्षेप से वापस लेने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डा0 बाजपेयी ने कहा कि अखिलेश सरकार का यह कदम लोकसभा चुनाव की दृषिटगत उठाया गया है। डा0 बाजपेयी ने मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश को भी इस सम्बंध में एक पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
डा0 बाजपेयी ने प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 20,000 करोेड़ की परियोजनाओं का ऐन चुनाव के पहले शिलान्यास को प्रदेश की जनता के साथ धोखा बताया है। डा0 बाजपेयी ने कहा कि जनता अखिलेश सरकार के इस लालीपाप के बहकावे में आने वाली नही है।
डा0 बाजपेयी ने उ0प्र0 परिवहन निगम के तीन डिपों के संविदाकर्मियों की हड़ताल पर जाने से लखनऊवासियों को हो रही कठिनार्इयों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सपा सरकार हठधर्मिता छोड़ संविदाकर्मियों की जायज मांगों को तुरन्त स्वीकार करें जिससे सामान्य जनता के लिए जीवन रेखा का काम करने वाली महानगरीय परिवहन सेवा सुचारू रूप से शुरू हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in