Categorized | लखनऊ.

कानपुर की घटनाओं की जांच हेतु एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन

Posted on 07 March 2014 by admin

विगत 28 फरवरी, 2014 को जी0एस0वी0एम0 मेडिकल कालेज कानपुर तथा उसके पास के पैट्रोल पम्प पर घटित घटनाओं आदि की जांच हेतु शासन द्वारा एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री आर0एम0 चौहान को इस कार्य की जिम्मेदारी सौपी गयी है। इस आयोग का मुख्यालय लखनऊ तथा कैम्प कार्यालय कानपुर में होगा।
प्रमुख सचिव गृह श्री अनिल कुमार गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि यह आयोग विगत 28 फरवरी को जी0एस0वी0एम0 मेडिकल कालेज कानपुर तथा उसके पास के पैट्रोल पम्प पर घटित घटनाओं के सम्बन्ध में जांच कर 3 सप्ताह में शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
इस आयोग को कानपुर की उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में तथ्यों को अभिनिशिचत कर उन कारणों का पता लगाने की जिम्मेदारी सौपी गयी है। सिथति को संभालने के लिए अधिकारियों द्वारा किये गये प्रयासोंउपायों के औचित्य का परीक्षण करने, उक्त घटनाओं के संबंध में उत्तरादायित्व और उसकी सीमा निर्धारित और निशिचत करने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृतित रोकने हेतु भी आयोग को सुझाव देने के लिए कहा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in