Categorized | लखनऊ.

आज दिनांक 5-3-2014 को प्रात: 10:30 पर चुनाव आयोग के द्वारा 16वीं लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होते ही राजनैतिक दलो मे हलचल मच गयी है।

Posted on 06 March 2014 by admin

आज दिनांक 5-3-2014 को प्रात: 10:30 पर चुनाव आयोग के द्वारा 16वीं लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होते ही राजनैतिक दलो मे हलचल मच गयी है। आज कानपुर महानगर एंव अकबरपुर लोकसभा की चुनाव की तिथि घोषित होते ही भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर के वरिष्ठ नेताओ, जिलापदाधिकारियो, विधानसभा प्रभारी, मण्डल प्रभारी, की एक बृहद बैठक आनन-फानन मे भा.ज.पा कार्यालय नवीन मार्केट, मे दोपहर 3:00 बजे बुलायी गयी। इस बैठक की अध्यक्षता भा.ज.पा महानगर अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने की। बैठक का शुभारम्भ करते हुये भा.जपा महानगर अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैैथानी जी ने कहा कि लोकसभा का चुनाव कार्यक्रम आ चुका है। उन्होने कहा कि पार्टी, हार्इकमान किसी को भी प्रत्याशी घोषित करे, हमारा प्रत्याशी पार्टी का चुनाव चिन्ह ”कमल का फूल है। इसलिए हम सभी को प्रत्याशी की घोषणा का इन्तजार न करके लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए युद्व स्तर पर जुट जाना चाहिए। उन्होने सभी पदाधिकारियो से अपील की, कि चुनाव तक आप सभी अपना पूर्ण समय पार्टी, का दे। बैठक मे श्री मैैथानी ने सभी विधानसभा प्रभारियो से क्रमश: बूथ कमेटी, आजीवन सहयोग निधि, एंव एक वोट, एक नोट, कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी की एंव आवश्यक निर्देश देते हुये कहा कि सभी विधानसभा प्रभारी पत्रक छपवाकर सभी वार्डो मे एक-वोट, एक नोट, कार्यक्रम को पूरी तनमयता के साथ जन-जन तक पहुँचाये। श्री मैैथानी ने कहा कि आगामी 9 मार्च को मतदाता बढ़ाने के कार्य का आखरी दिन है। सभी पदाधिकारियो को बूथ स्तर तक मतदाता सूची का सूक्ष्म निरीक्षण करके यह सुनिशिचत करना चाहिए कि हमारे मतदाता जो मतदाता बनने से वंचित रह गये है, उनका फार्म 9 मार्च को जमा करवाकर मतदाता सूची मे उनका नाम जुडवाये। कानपुर मेडिकल कालेज की घटना पर बोलते हुये श्री मैथानी ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी की वर्तमान प्रदेश सरकार मे पूरे प्रदेश मे अराजकता एंव गुण्डा गर्दी का माहोल है। कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गयी है। श्री मैथानी ने कहा कि आज कानपुर महानगर मे समाजवादी पार्टी के गुण्डो ने अफरा-तफरी का माहौल बना रखा है। उन्होने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी भी समाजवादी पार्टी, के गुण्डो के रूप मे कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, किसी भी कीमत मे समाज के किसी भी वर्ग के साथ प्रदेश सरकार की गुण्डा गर्दी को बर्दास्त नही करेगी। उन्होने कहा कि जल्द की प्रदेश सरकार की अराजकता के विरोध मे चरण-बद्व आन्दोलन चालाया जायेगा।
बैठक मे प्रमुख रूप से सर्वश्री श्रीमती नीलिमा कटियार, मणिकान्त जैन, राकेश तिवारी, चिन्ता सिंह चन्देल, सत्येन्द्र पाण्डेय, विजय सेंगर, रघुराज सरन गुप्ता, हरीश मतरेजा, दीपक ंिसह, अनीता गुप्ता, राधा दुबे, पूनम कपूर, अनीता त्रिपाठी, रंजीता पाठक, निर्मला मिश्रा, शशीकान्त शर्मा, जगदीश तिवारी, जगदीश राठौर, धर्मप्रकाश गुप्ता, फैसल सिददीकी, शम्भू नाथ मिश्रा, नीरज दीक्षित, अनिल दीक्षित, अनूप अवस्थी, मंजीत सिंह सोनी, किरन पाण्डेय, सीमा तिवारी, उपेन्द्र पासवान, उपेन्द्र शुक्ला, रमेश चन्द्र कुरील, शोभा श्रीवास्तव, सरोज सिंह, अदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in