Categorized | लखनऊ.

परिवहन विभाग के 19 अधिकारी स्थानान्तरित

Posted on 05 March 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग के 19 अधिकारियों को स्थानान्तरित करते हुये नयी तैनाती दी है।
स्थानान्तरित अधिकारियों में श्री अनिल कुमार मिश्र उप परिवहन आयुक्त (मुख्यालय) को सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण, श्री संजय माथुर को उप परिवहन आयुक्त मुख्यालय तथा श्री देवेन्द्र कुमार को उप परिवहन आयुक्त यात्रीकर बनाया गया है। इसके अलावा श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय उप परिवहन आयुक्त (मेरठ) को मुख्यालय लखनऊ तथा श्री रामकृपाल उपाध्याय को उप परिवहन आयुक्त मेरठ के पद पर तैनात किया गया है।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों में श्री बसंत लाल ़ित्रपाठी (सिद्धार्थनगर) को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) फतेहपुर, श्री अनिल कुमार सिंह (हाथरस) को मुजफ्फरनगर, श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव (बस्ती) को सिद्धार्थनगर, श्री प्रणव झा (अलीगढ़) को बुलन्दशहर, श्री अशोक कुमार मिश्रा (हरदोर्इ) को मुरादाबाद, श्री उदित नारायण (सम्भल) को फैजाबाद, श्री अजर्ुन सिंह मुख्यालय को सम्भल, श्री ओ0पी0सिंह तृतीय (सीतापुर) को हरदोर्इ, श्री उदयवीर सिंह (कानपुर) को बदायूं, श्री प्रदीप कुमार सिंह (कन्नौज) को आगरा, श्री रमाकान्त वर्मा (फैजाबाद) को गोरखपुर, श्री भगवान प्रसाद (बांदा) को चित्रकूट, श्री हरिशंकर सिंह (लखनऊ) को बाराबंकी तथा श्री सुभाष चन्द्र राजपूत प्रभारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (महोबा) को प्रभारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बांदा के पद पर तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in