Categorized | लखनऊ.

विभिन्न ट्रेडों में कौशल विकास का 07 जिलों में प्रशिक्षण का काम शुरू

Posted on 05 March 2014 by admin

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा राज्य के सात जिलों में प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा इन जिलों में 35 बैच बनाकर प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था की गर्इ है। प्रत्येक बैच में 14 से 35 वर्ष आयु के 20 से 27 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का प्रबन्ध किया गया है।
मिशन निदेशक श्री विकास गोठलवाल से मिली जानकारी के अनुसार कल 03 मार्च से शुरू किए गये प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मे0 मोनास इन्टर नेशनल लि0 द्वारा उन्नाव जनपद के हसनगंज एवं पुरवा तहसील में आटोमोटिव, मेडिकल एवं नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ए0आर्इ0एस0र्इ0सी0टी0 प्रशिक्षण प्रदाता एजेन्सी द्वारा इटावा मुख्यालय पर तथा हरदोर्इ जनपद के मुख्यालय पर कम्प्यूटर कोर्स के विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षण का काम शुरू किया गया है।
मिशन निदेशक के अनुसार ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा जनपद सहारनपुर मुख्यालय पर ब्यूटीकल्चर एवं हेयर डे्रसिंग तथा टवाय मेकिंग और एवरानसिकल डेवलपमेन्ट लि0 द्वारा सहारनपुर के नकुड़ तहसील मुख्यालय पर ओटोमोटिव के प्रशिक्षण देने का प्रबन्ध किया गया है। मे0 सिकलप्रो फाउंडेशन द्वारा सीतापुर मुख्यालय पर आटोमोटिव तथा के0एल0गर्ग मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आगरा जनपद के एतमादपुर तहसील मुख्यालय पर निर्माण सामग्री पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी प्रकार सेन्टर फार टेक्नोलाजी एण्ड इन्टर प्रिन्योरशिप डेवलपमेन्ट द्वारा अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना तहसील में इलेकिट्रकल तथा कम्प्यूटर कोर्स और गारमेन्ट मेकिंग के प्रशिक्षण देने का काम प्रारम्भ किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in