Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया

Posted on 05 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी सरकार की उपलबिधयों को जन-जन तक पहुचाने के लिए 23 फरवरी,2014 को जंतर-मंतर नर्इ दिल्ली से तीन साइकिल यात्राओं को मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया था।तब से हजारो नौजवान साइकिलों पर चल रहे हैं। आज उनकी यात्रा का दसवां दिन है। 6 मार्च,2014 को साइकिल यात्रा का लखनऊ के लोहिया पथ पर समापन होगा। आज लालशर्र्ट, हरी पैंट और लाल टोपी में सजे साइकिल सवारों का पहला जत्था छात्रसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील यादव के नेतृत्व में सिकंदरा से चलकर रसधान, मुगीशापुर, अकबरपुर, बारा, रनिया होते हुये भौती (कानपुर देहात)पहुचा। इस दल में छात्र नेता इलाहाबाद श्री अभिषेक यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा श्री अरविन्द गिरि तथा श्री अमिताभ बाजपेयी श्री संजय सविता विधार्थी, श्री मनीष यादव, श्री राजेश यादव उर्फ राजू भी शामिल है। इस यात्रा के प्रभारी श्री नफीस अहमद तथा श्री उदयवीर सिंह हैं।
साइकिल सवारों के दूसरे जत्थे ने आज हरदोर्इ, बघौली चौराहा, बालामऊ, सण्डीला में समाजवादी साहित्य का वितरण किया। इस दल का नेतृत्व मो0 एबाद, प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा,  श्री प्रदीप तिवारी प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी के साथ श्री राहुल सिंह भी है। श्री राम सागर यादव और डा0 राजपाल कश्यप इस यात्रा के प्रभारी हंै। उन्होने जनसभाएं भी की। तीसरा समाजवादी साइकिल यात्री दल आज मैगलगंज, महौली होते सीतापुर पहुचा। इस जत्थे का नेतृत्व छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल प्रधान, श्री अनुराग यादव, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, श्री बृजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष, यूथ बिग्रेड तथा श्री शहजाद आलम, अध्यक्ष छात्रसंघ अलीगढ़ कर रहे है। इस दल के प्रभारी श्री कुलदीप उज्जवल एवं श्री नर्इमुल हसन है। लखनऊ में साइकिल सवार नौजवानों का भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी है। 5 मार्च को साइकिल यात्रियों का पहला जत्था उन्नाव के नवाबगंज से चलकर 6 मार्च,2014 को लखनऊ सीमा में वृंदावन अतिथिगृह, कृष्णानगर से अवध अस्पताल चौराहा आलमबाग, टेढ़ी पुलिया, चारबाग, हजरतगंज, पार्क रोड, लोहिया पथ होता लोहिया पार्क पहुचेगा। दूसरा जत्था 5 मार्च को सण्डीला से रहीमाबाद, मलिहाबाद से चलकर 6 मार्च को दुबग्गा, बालागंज, ठाकुरगंज चौक, मेडिकल कालेज चौराहा, बुद्धा पार्क, शहीद स्मारक, मोती महल चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, डालीबाग, बालू अडडा से लोहिया पथ होते लोहिया पार्क पहुचेगा। तीसरा जत्था 5 मार्च को सीतापुर, कमलापुर, सिधौली, इंटौजा से चलकर 6 मार्च,2014 को प्रधान गेस्ट हाउस, आर्इएम रोड, इंजीनियरिंग कालेज, कल्याणपुर चौराहा, टेढ़ी पुलिया चौराहा, मुंशी पुलिया चौराहा, पालीटेक्नीक चौराहा, लोहिया अस्पताल चौराहा होते हुए लोहिया पथ से लोहिया पार्क पहुचेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in