Categorized | लखनऊ.

आरोग्य निधि के तहत बी0पी0एल0 परिवार को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध

Posted on 04 March 2014 by admin

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा कोष आरोग्य निधि के अन्तर्गत गरीबी रेखा के  नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के विशिष्ट गम्भीर मरीजों के नि:शुल्क इलाज के लिए 05 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोग्य निधि के तहत बी0पी0एल0 कार्डधारक या 24,000 रुपये वार्षिक से कम आय वाले गरीब परिवार के विशिष्ट गम्भीर रोगों से ग्रस्त व्यकितयों को नि:शुल्क चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
आरोग्य निधि के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे व्यकितयों तथा उनके परिवार के सदस्यों एवं निराश्रिताें को सुपर स्पेशियालिटी चिकित्सा सेवायें राज्य के मेडिकल कालेज आगरा, मेडिकल कालेज अलीगढ़, मेडिकल कालेज इलाहाबाद, मेडिकल कालेज गोरखपुर, मेडिकल कालेज झाँसी, मेडिकल कालेज कानपुर, मेडिकल कालेज मेरठ, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविधालय, लखनऊ, संजय गाँधी स्नातकोत्तर संस्थान, लखनऊ तथा मेडिकल कालेज, बी0एच0यू0 वाराणसी में उपलब्ध करार्इ जा रही है। इलाज में आने वाले सम्भावित व्यय के आंकलन हेतु महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य की अध्यक्षता में राज्य तकनीकी समिति गठित की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in