Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कलराज मिश्र ने कहा

Posted on 04 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कलराज मिश्र ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की गुजरात सरकार से अखिलेश सरकार के मूल्यांकन में जुटी समाजवादी पार्टी जाति मजहब के आधार पर फैसले लेती है। बात हमारी बेटी की होती है पर सहायता केवल अल्पसंख्यक बेटी को मिलती है। उक्त बातें श्री मिश्र ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कर्इ विकासकायोर्ं के शिलान्यास कार्यक्रम में उपसिथत स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहीं।
श्री मिश्र ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र में गोमती नगर के विनय खण्ड में सदभावना पार्क का निर्माण कार्य, भवन संख्या एल-2849 के सामने के पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य, सामुदायिक केन्द्र के सामने बने पार्क का सौन्दर्यीकरण कार्य व गायत्री पैलेस से मलिक टिम्बर तक सड़क नाली एवं पटरी निर्माण का कार्य, गायत्री पैलेस से संगम पार्क तक सड़क नाली व पटरी के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। श्री मिश्र ने अपने क्षेत्र के स्थानीय नागरिकाें को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर नगर कार्यसमिति सदस्य अमित मिश्र, मण्डल अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, पूर्व पार्षद अरूण तिवारी, पार्षद मधू तिवारी, मधूबाला त्रिपाठी देवकुमार दुबे, बी0के0 पाण्डेय, हनुमान प्रसाद मिश्र, जगदीश दूबे, अजय राय, संजय, पी.एन. शुक्ल, के0डी0 तिवारी, संजय राठौर, शैलेन्द्र राय, सिद्धार्थ, सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता मौजूद रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in