Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की विजय शंखनाद रैली की श्रंखला में 8वीं और अनितम रैली रमाबार्इ अम्बेडकर रैली स्थल, लखनऊ में सम्पन्न हुर्इ।

Posted on 03 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की विजय शंखनाद रैली की श्रंृखला में 8वीं और अनितम रैली रमाबार्इ अम्बेडकर रैली स्थल, लखनऊ में सम्पन्न हुर्इ। भाजपा की विजय शंखनाद महारैली में भारी जनसैलाब के बीच प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला। श्री नरेन्द्र मोदी ने उमड़ी भीड़ को देखकर कहा कि आज लखनऊ में केसरिया समंदर दिखार्इ दे रहा है। इस जन सैलाब से लग रहा है कि भाजपा की आंधी चल रही है और चुनाव की तिथि घोषित होते ही यह आंधी सुनामी में बदल जायेगी। जिसमें ÞसबकाÞ यानि सपा, बसपा और कांगे्रस का विनाश तय है।
श्री मोदी ने सपा मुखिया पर हमला बोलते हुए कहा कि नेताजी ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है और अपने पुराने रास्ते छोड़कर विकास के मुददे पर आना पड़ा। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। कानपुर में सत्ताधारी विधायक और पुलिस ने बर्बरतापूर्वक जूनियर डाक्टरों की पिटार्इ की जिससें पूरे प्रदेश में मेडिकल व्यवस्था प्रभावित हो गर्इ है। देश के कुल गुनाह का पैतालिस प्रतिशत गुनाह उत्तर प्रदेश में सपा सरकार  की नाक के नीचे हो रहा है।
श्री मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार दो खेमों में बट गयी है, समाजविरोधी पार्टी और सुखवादी पार्टी। आज सपा की कारगुजारियों से लोहिया की आत्मा भी पीडि़त हो रही है। श्री मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार में उत्तर प्रदेश के एक मंत्री कोयला खा गए तो दूसरे विकलांगों के पैसे और तीसरे मंत्री ने भ्रष्टाचार पर बेशर्मी से बयान दिए। श्री मोदी ने केन्द्र की कांगे्रस सरकार को कोसते हुए कहा कि केन्द्र सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो गयी जिससे देश में न केवल गरीबी व मंहगार्इ बढ़ी बलिक देश की सीमाएं भी असुरक्षित हो गयी है। सेकुलरिज्म के नाम पर जनता को गुमराह करने के लिए सभी विरोधी दल एक हो जाते है और रोजगार, मंहगार्इ, गरीबी, स्कूल में एडमिशन व खेत में पानी के मुददे से ध्यान हटाकर सेकुलरिज्म का नकाब ओढ़े लेते है। कांगे्रस तोड़ो और राजकरों की नीति पर चलती है जबकि भाजपा जोड़ों और विकास करों की नीति पर चलती है।
श्री मोदी ने कहा कि आने वाला वक्त गरीबों, वंचितों और पिछड़ों का है। भाजपा आशावादी पार्टी है जिसने गरीबों व पिछड़ी जाति में पैदा हुए, चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बना दिया। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर कोर्इ भी हाथी या सार्इकिल पर बैठकर सरकारी तिजोरी पर पंजा रही मार पायेगा।
श्री मोदी ने भारी ओलावृषिट व वर्षा से तबाह हुर्इ फसलों को केवल किसानों का ही नही बलिक देश का नुकसान बताया और उत्तर प्रदेश भाजपा से निवेदन किया कि वह किसानों की इस आपदा से उनके साथ खड़े हो, मदद करें व सरकार से उनकों मुआवजा दिलाने के लिए लड़ार्इ लड़े। उन्होनें विधार्थियों को उनकी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।
इससे पूर्व महारैली को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वतंत्र भारत में किसी राजनीतिक व्यकित पर इतने प्रहार नही हुए जितने मोदी जी पर हुए लेकिन नरेन्द्र भार्इ की लोकप्रियता निरन्तर बढ़ती चली गयी। श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली में कांगे्रस की सरकार सपा, बसपा चलवा रही है वरना कर्इ वर्ष पहले ही यूपीए सरकार गिर गयी होती और केन्द्र में भाजपा की सरकार बन जाती। सीमाएं असुरक्षित है मंहगार्इ चरम पर है फिर भी समर्थन जारी रहा। भाजपा ही देश की सीमाओं को सुरक्षित रख सकती है और विकास की लहर बहा सकती है।
राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पनडुब्बी केवल इसलिए डूब जाती है क्योंकि उसकी बैटरी समाप्त हो गयी। सुरक्षा व्यवस्था में इतने बड़े छिद्रों को भाजपा सत्ता में आने के बाद पूरा करेगी। हथियार बाहर से न खरीदनें पड़े इसके लिए आयुघ निर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि देश में इस बार चुनाव सरकार बनाने के लिए नही बलिक देश बनाने के लिए हो रहा है। श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश की सरकार को कानून व्यवस्था के मसले पर फेल करार दिया। उन्होने बिजली की बदहाली व किसानों की समस्याओं को भी गिनाया और सरकार बनने पर इन समस्याओं से निजात दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
महारैली की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि यह महारैली भाजपा के केन्द्र में बहुमत से सरकार बनाने का संकेत दे रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में भगव लहर चल रही है।  कांगे्रस के भ्रष्टाचार व सपा सरकार के गुण्डाराज से आजिज उत्तर प्रदेश के लोगों ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।
इस महारैली में आज जहां कल्याण सिंह विधिवत रूप से सदस्यता लेकर भाजपा में शामिल हुए। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी0के0 सिंह, पूर्व रा चीफ एस0 के0 त्रिपाठी, दलित नेता उदित राज भी मंच पर मौजूद रहे। महारैली को वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मुरली मनोहर जोशी , पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र, सुश्री उमा भारती, जनरल वी0के0 सिंह, उदित राज, एस0के0 त्रिपाठी, हुकुम सिंह, लालजी टण्डन, रमापतिराम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप शाही, अनुपमा जायसवाल, साध्वी निरंजन ज्योति, डा0 दिनेश शर्मा, सहित शीर्षस्थ नेताओं ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैप्टन अभिमन्यु सिंह, सुधांशु त्रिवेदी(राष्ट्रीय प्रवक्ता), शिवप्रताप शुक्ल, पंकज सिंह, विनय कटियार, स्वतंत्र देव सिंह, राजवीर सिंह राजू, हरद्वार दुबे, श्रीमती कृष्णा पासवान, अशोक कटियार, आशुतोष टण्डन, श्रीमती सरीता भदौरिया, रामनाथ कोविन्द, देवेन्द्र सिंह चौहान, राकेश जी, प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र, विजय बहादुर पाठक, डा0 चन्द्र मोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, सहप्रभारी अनीता अग्रवाल, मनीष दीक्षित, अनुपमा जायसवाल, दया शंकर सिंह, अशिवनी त्यागी, श्रीमती कांता कर्दम, डा0 समीर सिंह, अनूप गुप्ता, नीलिमा कटियार, मधु मिश्रा, राजेश अग्रवाल सहित कर्इ पदाधिकारी रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in