Categorized | लखनऊ.

आर्इ0पी0एस0 अधिकारियों को प्रोन्नति व चयन वेतनमान हेतु विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक सम्पन्न

Posted on 03 March 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पुलिस विभाग मे पदोन्नतियो के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी की अघ्यक्षता मे आज विभागीय पदोन्नति समिति बैठक सम्पन्न हुर्इ। बैठक मे आर्इ0पी0एस0 अधिकारियो को प्रोन्नति प्रदान करने तथा चयन वेतनमान दिये जाने पर विचार किया गया।
गृह विभाग के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक से पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान करने के लिए वर्ष 1980 बैच के 1, वर्ष 1981 बैच के 3 एवं वर्ष 1982 बैच के 4 अधिकारियों कुल 8 आर्इ0पी0एस0 अधिकारियों के नामो पर विचार किया गया। इसके अलावा वर्ष 2001 बैच के 20 आर्इ0पी0एस0 अधिकारियों को चयन वेतनमान दिये जाने पर विचार किया गया।
गृह विभाग के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि प्रोन्नति एवं चयन वेतनमान पाने वाले अधिकारियों की सूची उच्चानुमोदन के बाद शीघ्र जारी कर दी जायेगी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in