Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी की प्रेसवार्ता के प्रमुख बिन्दु:-

Posted on 03 March 2014 by admin

•    भारतीय जनता पार्टी ने महारैली की जो संरचना तय की थी। उस कल्पना से भी परे यह महारैली ऐतिहासिक होगी। उत्तर प्रदेश के इतिहास में इतनी बड़ी रैली कभी नही हुर्इ।
•    रैली में लोगों की सहभागिता हो इसके लिए सभी मोर्चेप्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने व्यकितगत स्तर पर निमंत्रण देने का काम किया है। इसका परिणाम रहा है कि हम जनसम्पर्क के महा अभियान को हमने पूरा किया है।
•    रैली को लेकर सपा-कांगे्रस और बसपा हम पर हमलावर है और उनका यह हमला एक साथ मिलकर जायज भी है क्योंकि कांग्रेस और उसका साथ दे रहे सहयोगियों के पापों के कारण अब उनका सफाया होने जा रहा है। चुनाव के पहले ही यूपीए(कांगे्रस सपा-बसपा-आरएलडी) के खिलाफ लहर चल रही है। इस रैली के बाद यह लहर प्रदेश मे सुनामी का रूप लेगी और इन्हें अपना आसितत्व बचाना मुशिकल हो जायेगा।
•    इस महारैली में एक मुख्य मंच होगा, जिसपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल जी, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अमित शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश सहप्रभारी रामेश्वर चौरासिया, सतेन्द्र कुशवाहा, सुनील बंसल, राष्ट्रीय प्रवक्ता कै0 अभिमन्यु ,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जी उपसिथत रहेंगे।
•    प्रदेश के सभी पूर्व अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह जी, श्री कलराज मिश्र, विनय कटियार, श्री ओम प्रकाश सिंह, केसरी नाथ त्रिपाठी, डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, श्री सूर्य प्रताप शाही मंच पर उपसिथत रहेंगे।
•    रैली में जिलों से आने वाले बड़े वाहन और छोटे वाहनों के लिए पार्किंग स्थल का निर्धारण करते हुए सम्बंधित जिलाध्यक्ष को पूरा रूट चार्ट दे दिया गया है। जिस जिले से जो वाहन आ रहा है। वह किस पार्किंग स्थल पर पार्क होगा इसकी सूचना कार्यकर्तागण अपने जिलाध्यक्ष से समन्वय स्थापित करते हुए ले लेंगे। जो लोग जिस पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे वही से वे वाहन जायेंगे। इसलिए रैली खत्म होने के बाद जिसके जहां वाहन पार्क है वह पहुंचकर वापस जाने की कोशिश करें।
•    रेल से जो लोग आ रहे है, उनकी टे्रने वापस उन्हीं स्टेशनों से वापस जायेंगी जहां वो इन्हे छोड़ रही है। उनका निर्धारित समय वापस जाने का है जो जिस बोगी से उतरे वे अपनी बोगी नं0 याद रखे। वे उन्हीं बोगियों में वापस आकर बैठेंगे। भोजन और जलपान लखनऊ से चलने के बाद जो अगला स्टेशन आयेगा वो उसपर उनको मिलेगा इसीलिए किसी तरह की अफरा तफरी से बचे और परेशान होने की कोर्इ आवश्यकता नही है।
•    रैली में 4हजार 5 सौ बसे आना सुनिशिचत हुआ है।
•    15 हजार चार पहिया वाहनो का आना सुनिशिचत हुआ है।
•    रैली में आने वाली 29 विशेष टे्रनों के अतिरिक्त अन्य विभिन्न ट्रेनों में भी अतिरिक्त बोगियों की व्यवस्था है।
•    50 हजार दो पहिया वाहनों से भी कार्यकर्ता आयेंंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in