Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी, अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रूमाना सिददीकी के नेतृत्व में

Posted on 03 March 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी, अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रूमाना सिददीकी के नेतृत्व में मोर्चे के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक टीम प्रदेश कार्यालय से निकलकर जनता से कल 02 मार्च को लखनऊ में मा0 नरेन्द्र मोदी जी की विजय श्ांखनाद महारैली में शिरकत करने की अपील की।
इस अवसर पर श्रीमती रूमाना सिददीकी ने कहा कि आज पूरे देश में मा0 नरेन्द्र भार्इ मोदी की लहर चल रही है। उनको लेकर अल्पसंख्यक समाज में भी काफी उत्सुकता है अल्पसंख्यक समाज के लोग देश की कथित सेक्यूलर पार्टियों से आजिज आ चुके है और उन्हें अब पूर्ण विश्वास हो चुका है कि यदि अल्पसंख्यकों का कोर्इ भला कर सकता है तो वह मोदी जी ही हैं क्योंकि उन्होेंने गुजरात में ऐसा करके दिखा दिया है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता केवल मा0 मोदी जी में ही विधमान है। जनसम्पर्क के माध्यम से श्रीमती सिददीकी जी ने जनता का आवाâन किया कि अधिक से अधिक संख्या में रमाबार्इ अंबेडकर मैदान पहुंचकर अब तक के सभी रिकार्डों को ध्वस्त करना है। उन्होंने उम्मीद जतार्इ है कि 02 मार्च 2014 को होने वाली महारैली में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों की भागीदारी होगी। इसके पूर्व लखनऊ महानगर के विभिन्न मोहल्ले, अमीनाबाद, मोलवीयगंज, कसार्इ बाड़ा, नक्खास, चौक आदि मोहल्लों में भी जनसम्पर्क करके महारैली में आने की अपील की गयी।
आज के कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से मोर्चें के प्रदेश महामंत्री मो0 इफितखार हुसैन, प्रदेश महामंत्री, हैदर अब्बास चांद, प्रदेश कार्यालय मंत्री अली अस्तर, लखनऊ महानगर अध्यक्ष, रमजान उर्फ भोलू, महामंत्री, मुस्ताक, महानगर उपाध्यक्ष, सरदार नरेन्द्र सिंह, नगर मंत्री अनीशा, मो0 इकबाल, नदीम खां, वकील अख्तर सिददीकी, श्रीमती तारा, शहाना खातून, फरजाना खातून, अंजुम, रजिया, कासिम, रियाजुददीन उर्फ चुन्नू, रिजवान सहित दर्जनों मोर्चा कार्यकर्ता उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in