Categorized | लखनऊ.

लखनऊ में आज आयोजित श्री नरेन्द्र मोदी की रैली पर प्रतिकि्रया व्यक्त करते हुए

Posted on 03 March 2014 by admin

लखनऊ में आज आयोजित श्री नरेन्द्र मोदी की रैली पर प्रतिकि्रया व्यक्त करते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं चेयरमैन कम्युनिकेशन विभाग श्री सत्यदेव त्रिपाठी पूर्व मंत्री ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी की रैली के बड़े-बड़े दावों की पोल खुल गयी। इस दृषिट से यह रैली पूरी तरह फ्लाप रही है। करोड़ों रूपया खर्च करने के बाद भी भीड़ न जुट पाना, इस बात का संकेत है कि उ0प्र0 की जनता श्री मोदी के दोहरे चरित्र को हजम नहीं कर पा रही है। एक तरफ थैलीशाहों का पैसा और दूसरी तरफ गरीबों की बात। यह विरोधाभास खुलकर सामने आ गया है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी बतायेगी कि 15लाख लोगों को रैली में लाने का दावा करने के बावजूद उसका दसवां हिस्सा ही ले आ पायी। इससे स्पष्ट है कि न मोदी की लहर है और न भाजपा के प्रति जनता का आकर्षण।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि चुनावी स्टंटबाजी से राजनीति नहीं चला करती। नीतियों के ठोस धरातल पर इस देश की महान जनता की सेवा की जा सकती है, जिस तरह कांग्रेस पार्टी लगातार कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in