Categorized | लखनऊ.

युवा कांग्रेस ने आज हजरतगंज भाजपा कार्यालय के पास नरेंæ मोदी वापस जाओ के नारे के साथ

Posted on 03 March 2014 by admin

युवा कांग्रेस ने आज हजरतगंज भाजपा कार्यालय के पास नरेंæ मोदी वापस जाओ के नारे के साथ ‘फेंकू एक्सप्रेस रथ निकाल कर 5 रुपये का टिकट बेचते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेसजनों ने गुजरात सरकार की विफलताओं और मोदी की गलतबयानी से सम्बंधित पर्चे भी बांटे तथा लोगो को सांप्रदायिक शäयिे से सावधान रहने की अपील की।
युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन की अगुवार्इ करते हुए राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीनिवास बी.वी. ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता मोदी के झांसे में नहीं आने वाली। मोदी की असलियत नहीं जानने वाले लोगों को बरगलाकर भाजपा सत्ता पाने का जो सपना देख रही है वो कभी पूरा नहीं होगा।
युवा कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष अंकित परिहार ने कहा कि देश का नौजवान मा. राहुल गांधी जी की युवा सोच के साथ खड़ा है। लोकसभा चुनाव में यूपी का नौजवान मोदी को वापस गुजरात भेज देगा।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं लखनऊ लोकसभा प्रभारी अभिषेक सिंह पटेल ने कहा कि लखनऊ की गंगा जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सदभाव में जहर घोलने आये मोदी को यहाँ की जनता औकात दिखा कर वापस भेजेगी।
लखनऊ युवा कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि मोदी की रैली में मदारी की तरह भाजपाइयों ने डमरू बजाकर भीड़ बुलार्इ फिर भी रमाबार्इ मैदान में दूर दूर तक सन्नाटा दिखार्इ दिया।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अखिलेश वर्मा, प्रतिभा अटल पाल, मोहनलालगंज लोकसभा अध्यक्ष आनंद सिंह, संतोष श्रीवास्तव, राहुल शुक्ला संजू, संतोष सिंह, नकुल सक्सेना, मनोज तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी, प्रवीण सिन्हा, आबिस रजा, मनोज पाठक, अवनीश शुक्ल, शाहबाज खान, आनंद वर्धन सिंह, अखिल मिश्रा, पवन मैसी आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in